फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड मेडल मैच में स्मृति मंधाना का गोल्डन परफॉर्मेंस, फाइनल में कौन से रिकॉर्ड किए ध्वस्त?

Tue, 22 Sep 2026 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत की स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बल्ले से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। मंधाना ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा, जबकि शेफाली एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। दोनों ने एशियन गेम्स में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट के फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। भारत की बल्लेबाजी के दौरान मंधाना और शेफाली की पारियों ने एशियन गेम्स और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बदल दिए। मंधाना ने सिर्फ 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 37वां अर्धशतक है। वहीं, शेफाली ने 29 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं, मंधाना ने 45 गेंद में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 79 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंधाना ने पूरे किए 11000 रन
मंधाना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना फाइनल से पहले 10,987 अंतरराष्ट्रीय रन पर थीं। उन्हें 11 हजार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 रन की जरूरत थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मंधाना ने शुरुआत से ही तेजी दिखाई। उन्होंने पहले ओवर में दो चौके लगाए और तीसरे ओवर में छक्का लगाकर 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए।

Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I
मंधाना और शेफाली की तूफानी पारी - फोटो : IANS

तीनों प्रारूपों को मिलाकर 11 हजार रन
मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में टेस्ट में 788, वनडे में 5,411 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,788 रन बनाए थे। इस तरह फाइनल से पहले उनके कुल 10,987 रन थे। वह हाल ही में महिला क्रिकेट में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बनी थीं। उन्होंने एशिया कप के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का 10,868 रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था।



एशियन गेम्स में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
मंधाना और शेफाली ने फाइनल में 99 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही दोनों ने एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ओवरऑल मंधाना और शेफाली तीसरे नंबर पर हैं। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान की आयशा जफर और शवाल जुल्फिकार के नाम है, जिन्होंने इसी एशियाड मं श्रीलंका के खिलाफ 115 रन की साझेदारी की थी। दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की नी लुह देवी और नंदा सकारिनी के नाम था, जिन्होंने 2023 एशियन गेम्स में मंगोलिया के खिलाफ 106 रन की साझेदारी की थी।

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में बड़ी साझेदारियां:

बल्लेबाज टीम खिलाफ साझेदारी
आयशा जफर, शवाल जुल्फिकार पाकिस्तान श्रीलंका 115
नी लुह देवी, नंदा सकारिनी इंडोनेशिया मंगोलिया 106
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा भारत श्रीलंका 99

Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I
शेफाली की तूफानी पारी - फोटो : IANS
एक कैलेंडर वर्ष में शेफाली के सबसे ज्यादा रन
शेफाली वर्मा ने 2026 में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने रनों का आंकड़ा 863 तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 2026 में 824 रन हैं। हांगकांग की नताशा माइल्स 800 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रन
खिलाड़ी टीम साल रन
शेफाली वर्मा भारत 2026* 863
एल वोल्वार्ड्ट द. अफ्रीका 2026 824
नताशा माइल्स हॉन्गकॉन्ग 2026 800
ईशा ओझा यूएई 2025 779
यास्मिन दसवानी हॉन्गकॉन्ग 2026 779

Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I
मंधाना की तूफानी पारी - फोटो : IANS
मंधाना-शेफाली की साझेदारी ने छुआ 4000 का आंकड़ा
मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ा आंकड़ा हासिल किया। दोनों की साझेदारी के कुल रन अब 4000 हो गए हैं। इसके साथ ही यह जोड़ी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है। यूएई की ईशा ओझा और तीर्था सतीश 2949 रन के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा साझेदारी रन
जोड़ी टीम साझेदारी रन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा भारत 4000
ईशा ओझा, तीर्था सतीश यूएई 2949
एलिसा हीली, बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 2720
सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 2556

Asian Games 2026 Final: Smriti Mandhana and Shafali Verma Create Multiple Records in Women's T20I
शेफाली वर्मा - फोटो : BCCI Women
शेफाली की लगातार बड़ी पारियां
शेफाली ने 2026 में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स के फाइनल से पहले उनकी पिछली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में चार में उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए थे। इस तरह एशियन गेम्स के फाइनल में भारत की पारी के दौरान मंधाना और शेफाली ने मिलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। मंधाना का 30 गेंद में अर्धशतक और शेफाली का 2026 में 863 रन तक पहुंचना इस पारी की खास उपलब्धियों में शामिल रहा।

शेफाली की पिछली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियां
मैच शेफाली का स्कोर
एशिया कप सेमीफाइनल 64 (40)
एशिया कप फाइनल 68 (39)
एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल 40* (15)
एशियन गेम्स सेमीफाइनल 100* (49)
एशियन गेम्स फाइनल 48 (29)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed