फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ashwin can made double century of wickets

INDvNZ: तीन विकेट लेने के बाद इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले गेंदबाज होंगे आर.अश्विन

Sat, 24 Sep 2016 02:34 PM IST
राजेश सैनी, कानपुर
राजेश सैनी, कानपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
ashwin can made double century of wickets
आर अश्विन
कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जा रहा टीम इंडिया का 500वां मैच रविचंद्रन अश्विन के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। दरअसल, वे इस मैच में एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। अश्विन के सामने एक सुनहरा मौका है, जब वे अपने 200 विकेट पूरे करने के साथ-साथ हरभजन सिंह और कोच अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


अभी अश्विन 36 मैच में 193 विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड से ग्रीन पार्क में चल रहे मैच के तीसरे दिन तक उनके हाथ चार और विकेट लग चुके हैं। ऐसे में यह आंकड़ा 197 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
अगर अश्विन इस रिकॉर्ड को बनाने में कामयाब होते हैं तो वे अपने टेस्ट कॅरियर के 37 मैच में 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनकर सामने आएंगे। इससे पहले अनिल कुंबले के नाम 47 मैच में 200 विकेट पूरे करने रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। आगे चलकर कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हरभजन सिंह ने 46 टेस्ट मैच में 200 विकेट पूरे करने का रिकार्ड बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मौका अश्विन के सामने है, जब वे इस मैच में 200 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजों की श्रेणी में शिर्ष पर पहुंचेंगे। यहीं नहीं अश्विन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सीवी ग्रिमेट के रिकॉर्ड की भी बराबरी करेंगे। ग्रिमेट ने सन् 1936 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके पहले और कोई गेंदबाज इतने कम मैच में 200 विकेट लेने में कामयाब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed