फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arjun Ravi pair won gold in Asian Sailing Championships

Asian Sailing Championships:अर्जुन-रवि की जोड़ी ने जीता सोना, तीन साल में भारत दूसरी बार चैंपियन

Sat, 11 Dec 2021 10:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 10:20 PM IST
सार

एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में भारत के अर्जुन और रवि की जोड़ी ने चीन के किंग ली लुटोंग झांग को पराजित किया। इन दोनों ने छह मिनट 57.883 सेकंड में रेस पूरी की। 
 

विज्ञापन
Arjun Ravi pair won gold in Asian Sailing Championships
नौकायन

विस्तार

भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल और रवि ने शनिवार को यहां एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अर्जुन और रवि ने रायओंग स्थित रॉयल थाई नेवी रोइंग सेंटर में स्वर्ण पदक के मैच में किंग ली और लुटोंग झांग की चीन की जोड़ी और उज्बेकिस्तान के दावरजोन दावरोनोव और अब्दुलो मुखमादिव की जोड़ी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके अर्जुन और उनके साथी रवि ने छह मिनट 57.883 सेकंड में रेस पूरी की जबकि चीनी जोड़ी ने सात मिनट 02.374 सेकंड का समय लिया।
विज्ञापन


भारत का लगातार दूसरा पदक 
इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में यह भारत का लगातार दूसरा पदक है। भारतीय खिलाड़ियों ने 2019 एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था। अर्जुन ने इससे पहले पिछली महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुषों की ‘लाइटवेट सिंगल स्कल्स’ स्पर्धा में रजत पदक जीता था। परमिंदर ने इसके बाद अपनी स्पर्धा में आठ मिनट 7.323 सेकंड के साथ रजत पदक जीत कर भारत को दिन का दूसरा पदक दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पदक की दावेदारी पेश करेंगे भारतीय खिलाड़ी 
पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता का स्वर्ण उज्बेकिस्तान के खोलमुरजाव शाखबोज ने सात मिनट 56.307 सेकंड के साथ अपने नाम किया। इसमें इंडोनेशिया के मेमो आठ मिनट 10.55 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय नौकायन खिलाड़ी रविवार को होने वाली पांच और स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे है जहां वे पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed