{"_id":"5d083f4b8ebc3e62207412a4","slug":"after-losing-the-cricket-match-pakistan-captain-sarfaraj-troll","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जब कप्तान फील्ड पर उबासी लेता हो तो तिरस्कार ही मिलेगा' सरफराज की उबासी पर उबाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'जब कप्तान फील्ड पर उबासी लेता हो तो तिरस्कार ही मिलेगा' सरफराज की उबासी पर उबाल
Tue, 18 Jun 2019 07:15 AM IST
Avdhesh Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
sarfraz ahmed
पाकिस्तान को विश्व कप में भारत के हाथों विश्व कप में मिली लगातार सातवीं हार से पाक प्रशंसक ही नहीं कैबिनेट मंत्री तक गुस्से में हैं। खासकर मैच के दौरान कप्तान सरफराज अहमद की उबासी और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पूरे देश में उबाल है। खेल के दौरान सरफराज का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह उबासी लेते दिख रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया ही नहीं टीवी में भी इसकी चर्चा होने लगी।
यह मानते हुए मुझे बुरा लग रहा है लेकिन आज जो प्रोफेशनल टीम थी वह भारत की थी और जो जुदा-जुदा (आवारा) सा लग रहे थे वह पाकिस्तान की थी, जिसे उबासी लेने वाले कप्तान को सौंपा गया था। हार या जीत खेल का हिस्सा है लेकिन प्रोफेशनल लगने का भी एक तरीका होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब कप्तान फील्ड पर उबासी लेता हो तो तिरस्कार ही मिलेगा : शिरीन
पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने हार के लिए सरफराज और शोएब मलिक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया, जब कप्तान फील्ड पर उबासी लेता है, फील्डिंग अस्तित्वहीन होती है, मैच से कुछ घंटों पहले धूम्रपान किया जाता है। तो ऐसे में तिरस्कार के अलावा और क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। कप्तान की ओर से भारत को पहले बल्लेबाजी करने देना हमारी आखिरी गलती थी या फिर मलिक का आते ही आउट हो जाना।
विज्ञापन
यह मानते हुए मुझे बुरा लग रहा है लेकिन आज जो प्रोफेशनल टीम थी वह भारत की थी और जो जुदा-जुदा (आवारा) सा लग रहे थे वह पाकिस्तान की थी, जिसे उबासी लेने वाले कप्तान को सौंपा गया था। हार या जीत खेल का हिस्सा है लेकिन प्रोफेशनल लगने का भी एक तरीका होना चाहिए।
विज्ञापन