{"_id":"69ba1752132e2d9b6800b02c","slug":"afghanistan-star-allah-ghazanfar-appeals-to-india-after-deadly-pakistan-airstrikes-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा': काबुल एयरस्ट्राइक पर फूटा क्रिकेटर अल्लाह गजनफर का गुस्सा, PAK को दी धमकी!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा': काबुल एयरस्ट्राइक पर फूटा क्रिकेटर अल्लाह गजनफर का गुस्सा, PAK को दी धमकी!
Wed, 18 Mar 2026 08:39 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:39 AM IST
सार
काबुल में अस्पताल पर हुए घातक हमले के बाद अफगान क्रिकेटर अल्लाह गजनफर ने पाकिस्तान की आलोचना की और भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की। उन्होंने आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने को अस्वीकार्य बताया और शांति व सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
गजनफर ने भारत से मदद की गुहार लगाई है
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी तबाही मची है। पाकिस्तानी सेना की कायराना हरकत से काबुल में कई बेगुनाहों की जान चली गई है। पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक किया और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी नाखुश हैं। राशिद खान, मोहम्मद नबी के बाद अब अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जताया। उन्होंने आम लोगों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है।
अफगान सरकार के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का हवाई हमला एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर हुआ, जिसमें लगभग 2000 बेड की सुविधा थी। इस हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया। हालांकि, पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

गजनफर का छलका दर्द
अब इस मामले पर गजनफर ने कहा, 'वहां के लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते और अब उन्होंने उसी जगह को निशाना बना दिया। उन्होंने उन लोगों को शहीद कर दिया, यह अफगानिस्तान के लोगों को स्वीकार नहीं है।' गजनफर ने हमले के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि पाकिस्तान वाले क्या साबित करना चाहते हैं। वे आकर आम लोगों को निशाना बनाते हैं, और हम इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं कर सकते।'
इतिहास की चेतावनी
गजनफर ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अफगानिस्तान का इतिहास सभी जानते हैं और अगर हालात दोहराए गए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हर कोई अफगानिस्तान का इतिहास जानता है। अगर वह इतिहास दोहराया गया, तो पाकिस्तान के लिए यह बहुत बुरा होगा।'

भारत से खास अपील
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने जा रहे गजनफर ने भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'भारत हमारा करीबी दोस्त है। हम उनके साथ जुड़ना चाहते हैं, इन मुद्दों पर बात करना चाहते हैं ताकि ऐसी घटनाएं न हों। यह हमारी अन्य देशों से भी अपील है।'
संघर्ष से किसी का भला नहीं
गजनफर ने अंत में कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात पहले ही चुनौतीपूर्ण हैं और ऐसे संघर्ष किसी के लिए अच्छे नहीं हैं। उन्होंने देशों से मिलकर समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया।