{"_id":"699191b2e1ca684c4f01f31c","slug":"abhishek-sharma-will-he-play-against-pakistan-today-father-rajkumar-says-this-ind-vs-pak-t20-world-cup-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Sharma: क्या पाकिस्तान के खिलाफ आज खेलेंगे अभिषेक शर्मा? पिता को उम्मीद- शानदार प्रदर्शन करेगा बेटा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Abhishek Sharma: क्या पाकिस्तान के खिलाफ आज खेलेंगे अभिषेक शर्मा? पिता को उम्मीद- शानदार प्रदर्शन करेगा बेटा
Sun, 15 Feb 2026 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:58 PM IST
सार
अभिषेक को सोमवार को पेट में इन्फेक्शन के कारण नई दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते 25 वर्षीय खिलाड़ी नामीबिया के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं खेल सका था, लेकिन अब कप्तान ने उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
अभिषेक की मां और पापा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच खेलेंगे। अभिषेक के पिता ने भारत-पाक मैच में बेटे की मौजूदगी पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। पिता को उम्मीद है कि बेटा इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
अभिषेक को सोमवार को पेट में इन्फेक्शन के कारण नई दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते 25 वर्षीय खिलाड़ी नामीबिया के विरुद्ध अरुण जेटली स्टेडियम में नहीं खेल सका था, लेकिन अब कप्तान ने उनके पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक और उनके पिता
- फोटो : Twitter
राजकुमार शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, 'यह बहुत शानदार मैच होने वाला है। हम भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं। हमें उम्मीद है कि वे अच्छा खेलेंगे और दमदार परफॉर्म करेंगे। ये बहुत अच्छी टीम है। बेशक, हम चाहते हैं कि भारत जीते। चूंकि वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है, इसलिए लोग जश्न मना रहे हैं, और फैंस में बहुत खुशी है।'
उन्होंने कहा, 'हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। टीम इंडिया बहुत अच्छा खेल रही है। मुझे बस उम्मीद है कि वे अच्छा परफॉर्म करते रहेंगे। मुझे खासकर उम्मीद है कि अभिषेक अच्छा खेलेंगे। हमारी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं। वह इंडिया के लिए ऐसे ही खेलते रहें और देश को जिताने में मदद करें। यही हमारी दिल से दुआएं हैं।'
अभिषेक और अक्षर
- फोटो : IANS
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने सात जीते, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम कर सका है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारत (+3.050) शुरुआती दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान (+0.932) ने भी शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम किए हैं, लेकिन नेट रन रेट में कमी के चलते वह दूसरे स्थान पर मौजूद है।