फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   AB de Villiers who played a brilliant innings against kkr, praised by kohli

कोहली ने की डिविलियर्स की जमकर तारीफ, कहा- महामानव की तरह खेले

Wed, 14 Oct 2020 06:09 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
AB de Villiers who played a brilliant innings against kkr, praised by kohli
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर यहां मिली 82 रन की शानदार जीत का श्रेय एबी डीविलियर्स की 33 गेंद में 73 रन की ताबड़तोड़ पारी को दिया और कहा कि जिस पिच पर अन्य बल्लेबाज जूझ रहे थे उस पर उन्होंने ‘सुपर ह्यूमन’ (महामानव) जैसी बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच’ डीविलियर्स ने इस पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े़। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह बहुत मजबूत टीम के खिलाफ शानदार जीत है। अब हमारे लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त होगा, इसकी शुरुआत अच्छी तरह करना अहम था। क्रिस मौरिस के आने से गेंदबाजी इकाई अब ज्यादा घातक दिख रही है।’
विज्ञापन



उन्होंने कहा, ‘हम इस स्कोर से खुश थे। पिच सूखी थी और दिन अच्छा था तो हमने सोचा ओस नहीं होगी। लेकिन एक ‘सुपर ह्यूमन’ (डीविलियर्स) को छोड़कर हर बल्लेबाज को पिच पर परेशानी हुई।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि टीम 165 रन के करीब स्कोर बनाने की सोच रही थी लेकिन डीविलियर्स की बल्लेबाजी के कारण हम 195 रन का लक्ष्य दे सके। यह (डीविलियर्स की पारी) अविश्वसनीय थी। मुझे लगा कि मैंने कुछ ही गेंद खेली है और मैं भी शायद शॉट लगाना शुरू कर दूंगा। ’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन वह आया और तीसरी गेंद से ही रन जुटाना शुरू कर दिया। आप भले ही अन्य मैचों में कई लोगों को अच्छी पारियां खेलते देखोगे लेकिन एबी ही हैं जो ऐसा कर सकते हैं जो उन्होंने किया। यह लाजवाब पारी थी। मैं खुश था कि हम इतनी अच्छी साझेदारी (नाबाद 100) निभा सके और मैं उनकी पारी को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पर था।’

अपनी पारी से खुद हैरत में हैं एबी 
डीविलियर्स ने कहा, ‘अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत बुरा अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।

एबी बेहतरीन खिलाड़ी, उन्हें रोकना मुश्किल 
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी डीविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, ‘एबी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें रोकना मुश्किल है। उन्होंने ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया।


हमने सब कुछ करने की कोशिश की। सिर्फ इनस्विंग होती यार्कर ही उन्हें रोक पा रही थी, वर्ना सभी गेंद बाहर जा रही थीं। ’ कार्तिक ने कहा, ‘हमें कुछ चीजें बेहतर करने की जरूरत है। भले ही हम उन्हें 175 रन पर रोक देते लेकिन हमें बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed