फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   18-Year-Old Tom Norton Creates History With Debut Hat-Trick After 120 Years

Hattrick Video: अपने पहले ही मैच में इस 18 वर्षीय बॉलर ने बरपाया कहर! ली हैट्रिक; 120 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Sun, 10 May 2026 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 May 2026 01:24 PM IST
सार

इंग्लैंड के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 में डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। 120 साल बाद किसी खिलाड़ी ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू में यह कारनामा किया है। नॉर्टन ने दूसरी पारी में चार विकेट लेकर मैच पलट दिया।

विज्ञापन
18-Year-Old Tom Norton Creates History With Debut Hat-Trick After 120 Years
टॉम नॉर्टन - फोटो : Twitter

विस्तार

हर खिलाड़ी चाहता है कि उसका पहला मुकाबला यादगार बने, लेकिन इंग्लैंड के युवा गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने तो डेब्यू मैच को ऐतिहासिक बना दिया। 18 साल के इस तेज गेंदबाज ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 में ग्लैमोरगन के लिए खेलते हुए अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में ही हैट्रिक ले ली। यह उपलब्धि इतनी खास है कि पिछले 120 साल में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन

लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट
 
  • कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में ग्लैमोरगन और समरसेट के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।
  • समरसेट की दूसरी पारी में टॉम नॉर्टन ने लगातार तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर सनसनी मचा दी।
  • उन्होंने जेम्स रियू, टॉम लैमोनबी और आर्ची वॉन को पवेलियन भेजा। आर्ची वॉन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे हैं।
  • इसके बाद नॉर्टन ने विल स्मिड को भी आउट किया और दूसरी पारी में अपने चार विकेट पूरे कर लिए। समरसेट का स्कोर एक समय 32 रन पर छह विकेट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 साल का इंतजार खत्म
 
  • टॉम नॉर्टन अब काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले 1906 के बाद पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
  • इससे पहले 1906 में डब्ल्यू.ई. बेन्स्किन ने लीसेस्टरशायर की ओर से एसेक्स के खिलाफ डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी। यानी क्रिकेट फैंस को ऐसा नजारा देखने के लिए पूरे 120 साल इंतजार करना पड़ा।
  • नॉर्टन ग्लैमोरगन के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज भी बन गए हैं। 
 
विज्ञापन

कौन हैं टॉम नॉर्टन?
टॉम नॉर्टन इंग्लैंड क्रिकेट का उभरता हुआ नाम हैं। उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है और उन्हें तेज रफ्तार तथा सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाना जाता है। डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किसी भी युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। अब नॉर्टन रातों-रात सुर्खियों में आ गए हैं।

मैच का हाल
समरसेट ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। जवाब में ग्लैमोरगन की टीम 229 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में बढ़त लेने के बाद समरसेट मजबूत स्थिति में था, लेकिन दूसरी पारी में टॉम नॉर्टन की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। नॉर्टन पहली पारी में तीन विकेट ले चुके थे, जबकि दूसरी पारी में चार विकेट लेकर मैच में कुल सात विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed