फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   The biology of the trunk helps in strengthening the grip of the robot

Research: हल्के में न लें हाथी को!... रोबोट की पकड़ मजबूत बनाने के लिए सूंड के जैव शास्त्र की मदद ली जा रही

Sun, 04 Aug 2024 05:55 AM IST
विशांत श्रीवास्तव पॉलीन कॉस्टेस, द कन्वर्सेशन
पॉलीन कॉस्टेस, द कन्वर्सेशन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
सार
हाथी सूंड से बड़े से बड़े पेड़ को उखाड़ सकता है। रोबोट अध्ययनों में रोबोट की पकड़ मजबूत बनाने के लिए सूंड के जैव शास्त्र से मदद ली जा रही है।
loader
The biology of the trunk helps in strengthening the grip of the robot
हाथी, फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

रोबोट भले कैसा भी हो, उससे यह उम्मीद रहती है कि वह वस्तुओं को उठाकर दूसरी जगह तक ले जाए और व्यवस्थित ढंग से रख भी दे। ऐसे में, रोबोट निर्माता कंपनियां इस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं कि रोबोट के हाथ वस्तुओं पर अपनी मजबूत पकड़ कैसे बनाएं। इस मामले में रोबोटिक विज्ञान की दिलचस्पी हाथियों की सूंड में बढ़ी है। एक हाथी अपनी सूंड का उपयोग जिस तरह करता है, वह देखना दिलचस्प है। हाथी अपनी सूंड का उपयोग खाने, पीने, संवाद करने, खोजने, सामाजिक व्यवहार और चीजों को बनाने व बिगाड़ने में करता है।


सूंड की मांसपेशियां इतनी मजबूत होती हैं कि मजबूत से मजबूत पेड़ तक को उखाड़ फेंके। हालांकि हाथी इस सूंड का उपयोग बेहद सटीकता से करता है। मनुष्य के हाथ में अंगुलियां जो काम करती हैं, वह हाथी अपनी सूंड से करता है।मैं वैज्ञानिकों के उस समूह का हिस्सा थी, जिसने अफ्रीकी सवाना हाथियों का परीक्षण यह देखने के लिए किया कि उनकी सूंड की नोक कितना बल लगाती है। हाथी की सूंड की मांसपेशियों में कोई हड्डी नहीं होती है। कई तंत्रिकाएं होती हैं, जो इसे किसी चीज को पकड़ने के लिए बहुत ताकत, सटीकता और संवेदनशीलता प्रदान करती हैं।


हाथी की सूंड की नोक पर दो उंगलियों जैसे उभार होते हैं ऊपर की तरफ नुकीला और नीचे की तरफ ज्यादा गोल और छोटा उभार। हमने यह भी अध्ययन किया कि सूंड की स्थिति हाथी द्वारा लगाए जाने वाले बल को कैसे प्रभावित करती है।

रोबोट बनाने वाले इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरों ने प्राकृतिक जैविक ऊतक के लचीलेपन और तरीके की नकल करने की कोशिश की है, जिससे वे अलग-अलग काम करते समय मुड़ सकते हैं। इसे जैव-प्रेरित तकनीक के रूप में जाना जाता है। यह सॉफ्ट रोबोटिक्स में उपयोगी है, जो रोबोट के डिजाइन और निर्माण पर केंद्रित है।

पिछले 20 वर्षों से, हाथी की सूंड ने इस शोध को प्रेरित किया है। यह रोबोट के सॉफ्ट ग्रिपर्स के भावी विकास के लिए उपयोगी है। सॉफ्ट ग्रिपर्स रोबोट की भुजा के अंत में लगा उपकरण होता है, जो चीजों को पकड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।

हाथी की सूंड पर आधारित सॉफ्ट ग्रिपर अपने आकार बदलकर अप्रत्याशित वातावरण के अनुकूल हो जाते हैं। हमने सूंड द्वारा लगाए गए अधिकतम पिंच बल को मापा, जो 86.4 न्यूटन था। मनुष्यों में अंगूठे और तर्जनी के बीच अधिकतम पिंच बल 49 से 68 न्यूटन के बीच होता है। तो जब आप किसी हाथी के नजदीक हों, तो उसकी सूंड की ताकत को नजरंदाज बिल्कुल मत कीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed