फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   soul cant be killed by poison

जहर आत्मा को नहीं मार सकता

Fri, 28 Jun 2013 09:25 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 28 Jun 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
soul cant be killed by poison

संत सुकरात सत्य और सदाचार को सर्वोपरि धर्म बताया करते थे। उनका मत था कि बड़े से बड़ा संकट आने पर भी मानव को सत्य व न्याय पर अटल रहना चाहिए। उनकी तेजस्विता और निर्भीकता देखकर गलत कर्मों में लगा वर्ग उनका विरोधी बन गया। उन्हें सत्य से विचलित करने के लिए धमकियों का सहारा लिया गया।

विज्ञापन


इसके बावजूद वह सत्य पर अटल रहे, तो उन पर गलत आरोप लगाकर मृत्युदंड सुना दिया गया। निर्णय दिया गया कि उन्हें जहर पिलाकर मार डाला जाए। नियत तिथि को सुकरात को पिलाने के लिए जहर पीसा जा रहा था। सुकरात के अनुयायी भक्त रो रहे थे। यह देखकर सुकरात जहर पीसने वाले के पास पहुंचे तथा बोले, लगता है कि तुमने कभी जहर नहीं पीसा है। जल्दी-जल्दी पीसकर मुझे पिलाओ, जिससे पास बैठे लोगों का रोना बंद हो जाए।
विज्ञापन


सुकरात को प्याले में भरकर जहर पिलाया गया। कुछ देर बाद वह बोले, जहर का प्रभाव दिखाई देने लगा है। हाथ-पैर सुन्न और निर्जीव होने लगे हैं, परंतु मित्रो! यह जहर मेरे भीतर के शील व सत्य का बाल भी बांका नहीं कर सकता। शील और सत्य ही तो मेरी आत्मा है। आत्मा अमर है, उसे यह कैसे मारेगा? यह कहते-कहते संत सुकरात शांत हो गए। उनके अनुयायी उनकी निर्भीकता देखकर नतमस्तक हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed