{"_id":"ab18d8c2a4cdc99dca90cdfd0a9e0202","slug":"rasagulla-belongs-whom-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसगुल्ला किसका है","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
रसगुल्ला किसका है
सुधीर विद्यार्थी
Updated Mon, 14 Sep 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधो, यह मत समझें कि दो सूबों के बीच शुरू हुए रसगुल्ला युद्ध का अंत हो गया है। अब भी जब-तब हमारे आसपास रसगुल्ले के दावेदारों की लड़ाई देखने-सुनने को मिल जाती है। इस लड़ाई को देख-सुनकर मेरा मन बार-बार रसगुल्ला हुआ जा रहा है। बंगाल का रहने वाला जब रसगुल्ला बोलता है, तब उसका पूरा व्यक्तित्व रस में सराबोर हो जाता है। किसी बंगाली के मुंह से 'रसोगोल्ला’ सुनने में उतना ही आनंद आता है, जितना उसे खाने में।
विज्ञापन
अब रसगुल्ला तो रसगुल्ला है। यह पहले पहल चाहे ओडिशा में बना हो या बंगाल में, भला क्या फर्क पड़ता है! लेकिन रसगुल्ले की लड़ाई लड़ने वाले हैं कि अपने पक्ष में एक से बढ़कर एक सुबूत और दस्तावेज तलाश रहे हैं। रसगुल्ले की यह लड़ाई भी रसगुल्ले जैसी दिलचस्प है। एक बार कलकत्ते की एक सड़क पर हमारे मित्र ने रसगुल्ला इस शर्त पर खिलाया कि उसे पूरा एक बार में मुंह में रखने के बाद रसगुल्ला बोलना होगा। मैंने वैसा ही किया, तो सुनकर आसपास खड़े बंगबंधु भी हंसने लगे।
विज्ञापन
रसगुल्ला सिर्फ चाशनी में पगी हुई पनीर की मिठाई नहीं है। यह हमारी संस्कृति भी है, जो हमारे पकवानों और व्यंजनों में अभिव्यक्त होती है। क्या रसगुल्ले पर कोई कविता रची सकती है, जिसमें रसगुल्ले की मानिंद मिठास हो? वैसे रसगुल्ला बनाना भी एक कला है, पर उसका एहसास डिब्बाबंद रसगुल्ला खाने से नहीं होता। अच्छा रसगुल्ला बार-बार आपको अपनी ओर खींचता है। रसगुल्ले को देखना भी एक सुखद अनुभव है। जो मन में रस घोल दे, वही रसगुल्ला। रसगुल्ला देखकर कौन ऐसा है, जिसकी जीभ पर उसका स्वाद तैरने नहीं लगता! मुझे नहीं पता कि बंगाल या ओडिशा ने डायबिटीज के रोगियों के लिए शुगर फ्री रसगुल्ले बनाए हैं या नहीं। हालांकि फीके रसगुल्ले खाने में क्या मजा आएगा, यह मैं नहीं समझ पाता। लेकिन इतना जरूर है कि रसगुल्ले अब पहले की तरह सिर्फ मिठास नहीं लाते। बल्कि इन दिनों घर में रसगुल्ला लाओ, तो बच्चे ओडिशा और बंगाल में तब्दील हो जाते हैं।
विज्ञापन