फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Memorable achievements in the fields of space, leadership, society, and art; a foundation of hope for the new

बदलाव: यों ही नहीं बीत गया 2025, अंतरिक्ष-नेतृत्व-समाज-कला के क्षेत्र में यादगार; नव वर्ष में उम्मीदों का आधार

Fri, 26 Dec 2025 07:50 AM IST
लव गौर ट्रिशिया टिसाक
ट्रिशिया टिसाक Published by: लव गौर Updated Fri, 26 Dec 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार
वर्ष 2025 अंतरिक्ष, नेतृत्व, समाज, कला और तकनीक जैसे क्षेत्रों में ऐसे बदलावों के लिए याद रहेगा, जो आने वाले नए वर्ष में नई उम्मीदों का आधार बनेंगे।
 
loader
Memorable achievements in the fields of space, leadership, society, and art; a foundation of hope for the new
New Year 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष के पिछले बारह महीनों में दुनिया भर में कई उल्लेखनीय घटनाएं हुईं, जो सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और प्रौद्योगिकी के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। सबसे पहले बात करते हैं थाईलैंड की, जो समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देकर ऐसा करने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला और पूरे एशिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं जापान के इतिहास में पहली बार साने ताकाइची के रूप में एक महिला को प्रधानमंत्री चुना गया। यह पारंपरिक पितृसत्तात्मक सोच वाले देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


मई में रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट रोम के 267वें बिशप बने। यह पहला मौका था, जब पहली बार किसी अमेरिकी नागरिक को रोमन कैथोलिक चर्च का पोप चुना गया। यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में पहली बार मोटे बच्चों की संख्या कम वजन वाले बच्चों से ज्यादा हो गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका बड़ा कारण अल्ट्रा-प्रोसेस्ड, सस्ते और अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता है। अमेरिका में पहली बार इन्सान के ब्लैडर का सफल ट्रांसप्लांट किया गया। यह ब्लैडर से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए एक नया रास्ता खोल सकता है।


इसी वर्ष कस्टम जीन-एडिटिंग थेरेपी से एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित बच्चे केजे मुलडून का इलाज किया गया, जो आनुवंशिक बीमारियों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण है। द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार, डॉक्टरों ने जीन-एडिटिंग इन्फ्यूजन के जरिये उसका सफल इलाज किया। एक निजी अंतरिक्ष यान फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला वाणिज्यिक लैंडर बना, जो अंतरिक्ष पर्यटन में एक नई उपलब्धि मानी जाती है। इन्सान ने पहली बार पृथ्वी के दोनों ध्रुवों का चक्कर लगाया। यह कारनामा फ्रेम2 मिशन ने किया, जो एक स्पेसएक्स उड़ान थी, जिसकी फंडिंग चीनी मूल के उद्यमी चुन वांग ने की थी।

लगभग साढ़े तीन दिन के मिशन के दौरान 22 वैज्ञानिक प्रयोग किए गए, जिनमें अंतरिक्ष में इन्सान की पहली एक्स-रे छवि लेना भी शामिल था। अगस्त में, बीजिंग में पहली बार ह्यूमनॉइड रोबोट्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दुनिया के 16 देशों के 500 से अधिक रोबोट्स ने हिस्सा लिया। इन रोबोट्स ने बाधाओं वाले रास्ते पार किए और फुटबॉल भी खेला, कई बार वे लड़खड़ाए, गिरे और अपने इन्सानी सहायकों से टकराए भी। इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि रोबोटिक्स तकनीक कितनी आगे बढ़ चुकी है और उसकी सीमाएं क्या हैं।

दुनिया में सबसे अधिक उत्सर्जन करने वाले देश चीन ने ग्रीनहाउस गैसों को कम करने के लिए एक विस्तृत लक्ष्य घोषित किया। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि ये लक्ष्य अब भी वैश्विक जलवायु जरूरतों से पूरी तरह मेल नहीं खाते। वहीं, आइसलैंड में पहली बार जंगल में मच्छर पाए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन और पर्यटक स्थल के रूप में आइसलैंड की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। पहले आइसलैंड के सर्द मौसम में मच्छर जीवित नहीं रह पाते थे, पर इस साल पड़ी रिकॉर्ड गर्मी के चलते मच्छरों एवं कीड़ों की संख्या भी बढ़ी है।

जहां तक मनोरंजन की बात है, लातवियाई फिल्म फ्लो ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाली यह पहली लातवियाई फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर जेनरेटिव एआई तकनीक का इस्तेमाल करने वाला पहला शो द इटरनॉट लॉन्च हुआ। इसमें पहली बार ऑन-स्क्रीन जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया गया। ©The New York Times 2025 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed