Hindi News
›
Columns
›
Opinion
›
bangladesh election bnp victory tarique rahman india relations opportunity challenge Sheikh Hasina South Asia
{"_id":"698fc37b0195a0fc960f9733","slug":"bangladesh-election-bnp-victory-tarique-rahman-india-relations-opportunity-challenge-sheikh-hasina-south-asia-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदें और आशंकाएं: तारिक रहमान के नेतृत्व में नया दौर, दिल्ली के लिए अवसर भी, चुनौती भी","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
उम्मीदें और आशंकाएं: तारिक रहमान के नेतृत्व में नया दौर, दिल्ली के लिए अवसर भी, चुनौती भी
बांग्लादेश में सत्ता के परिवर्तन की अहमियत भारत भली-भांति समझता है, इसकी झलक तब मिली थी, जब खालिदा जिया खराब तबियत से जूझ रही थीं, और प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त की थी, जिस पर बीएनपी ने तुरंत ही आभार भी व्यक्त किया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
बांग्लादेश के आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को मिली प्रचंड जीत ने दक्षिण एशिया की राजनीति में एक नया अध्याय तो खोला ही है, जनता ने भी स्पष्ट जनादेश देकर यह संकेत दिया है कि वह निर्णायक नेतृत्व और स्थिर शासन चाहती है। ऐसा तकरीबन बीस वर्ष बाद होगा, जब बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार बनेगी, क्योंकि 2008 से 2024 के दौरान वहां शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सत्ता में रही थी। तारिक ऐसे वक्त में सत्ता संभालने जा रहे हैं, जब बांग्लादेश के भारत के साथ रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देश चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, लिहाजा घनिष्ठ रूप से जुड़े हैं। हालांकि, तारिक बांग्लादेश की नब्ज भी समझते हैं, जहां युवा शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मुद्दे पर भारत के रुख को लेकर शंकित हैं। शायद इसीलिए, चुनाव में जीत के बाद बीएनपी ने हसीना को भारत से वापस बांग्लादेश लाकर मुकदमा चलाने की मांग पर फिर जोर दिया है। यह भी नहीं भूला जा सकता कि 2001 से 2006 के बीच बीएनपी का शासनकाल भारत-बांग्लादेश संबंधों के सबसे बुरे दौरों में से एक था। यही नहीं, पाकिस्तान का मुखौटा मानी जाने वाली जमात भी उस वक्त बीएनपी की सहयोगी थी। अच्छी बात यह है कि तारिक के नेतृत्व में बीएनपी का ताजा रुख न तो स्पष्ट रूप से भारत-विरोधी दिखा है और न ही खुल कर चीन का समर्थक। यह अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की नीति से अलग है, जिन्होंने परंपराओं से अलग हटते हुए अपनी महत्वपूर्ण विदेश यात्रा के लिए चीन को भारत पर तरजीह दी थी और अपने पूरे कार्यकाल में पाकिस्तान को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था। बांग्लादेश में सत्ता के परिवर्तन की अहमियत भारत भली-भांति समझता है, इसकी झलक तब मिली थी, जब खालिदा जिया खराब तबियत से जूझ रही थीं, और प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त की थी, जिस पर बीएनपी ने तुरंत ही आभार भी व्यक्त किया था। इसी तरह, जिया के निधन के बाद भी विदेश मंत्री जयशंकर 2024 की अराजकता के बाद ढाका का दौरा करने वाले पहले भारतीय नेता बने थे। वस्तुत: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन वाले दौर, जो साफ तौर पर कट्टरता को प्रोत्साहन देने वाला था, के बाद तारिक रहमान की जीत भारत के लिए एक अवसर हो सकती है, बशर्ते सक्रिय, सतर्क और दूरदर्शी कूटनीति अपनाई जाए। विवाद के मुद्दों पर दोनों देशों को संवाद बढ़ाना होगा, ताकि अतीत की आशंकाओं को पीछे छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।