फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Literature ›   Lydia Davis- American short story writer, novelist, essayist, and translator

'मेरी कहानियां कविता या ध्यान के करीब होती हैं'

Wed, 28 Mar 2018 03:38 PM IST
लीडिया डेविस
लीडिया डेविस Updated Wed, 28 Mar 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Lydia Davis- American short story writer, novelist, essayist, and translator
Lydia Davis

मेरी कहानियां कभी-कभी कविता या ध्यान के करीब होती हैं, लेकिन अक्सर उनमें कम से कम एक कहानी होती है। मुश्किल समय में धैर्य बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। मुश्किल वक्त में दिल रोता है, मस्तिष्क दिल को ढांढस बंधाता है। मस्तिष्क दिल को बताता है कि ऐसी मुश्किलें फिर आएंगी, आप जिन्हें प्यार करते हैं, उन्हें किसी दिन खोना पड़ेगा।

विज्ञापन


एक-एक कर सभी चले जाएंगे। यहां तक कि एक दिन यह धरती भी नहीं रहेगी। यह सुनने के बाद दिल को वस्तुस्थिति का ज्ञान होता है। लेकिन मस्तिष्क की बातें दिल में ज्यादा दिन तक नहीं टिकती हैं। दुनिया का सतर्क अवलोकन करने के लिए काफी लिखना चाहिए और शब्दों के मूल को जानना चाहिए। आप जिन लेखकों के काम की प्रशंसा करते हैं, उनकी रचनाओं का विश्लेषण करते रहना चाहिए।
विज्ञापन


सिर्फ अपने समकालीन लेखकों को ही नहीं, बल्कि पूर्व के लेखकों को भी पढ़ना चाहिए। लेखन से बाहर दिलचस्प जिंदगी जीने के लिए कम से कम एक विदेशी भाषा जरूर सीखें। मैं हमेशा अपनी बात कहने के लिए कई तरीके तलाश करती हूं। मैं कभी-कभी स्वयं से सवाल पूछती और उसका उत्तर ढूंढती हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छा कवि जान-बूझकर अस्पष्ट लिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कवि उसी तरीके से लिखता है, जो उसके लिए जरूरी होता है, पर पाठक को कभी-कभी वह अबूझ लगता है। शैली विकसित होने में दशकों लग जाते हैं, लेकिन मैंने लिखने की शुरुआत सुंदर पारंपरिक कहानियों से की। लेकिन रसेल एडसन ने मुझे बताया कि कोई किसी भी तरीके से लिख सकता है।
-अमेरिकी कथा लेखिका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed