Nitish Kumar Reddy: क्या नीतीश रेड्डी के रूप में भारत को मिला एक और 'हार्दिक पांड्या'?
साल 2023 में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में नीतीश को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में एक्शन में लिया। साल 2024 में नीतीश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 64 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 74 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका अदा की।
साल 2023 में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में नीतीश को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में एक्शन में लिया। साल 2024 में नीतीश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 64 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 74 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका अदा की।
Please wait...
विस्तार
क्या भारत को एक और हार्दिक पांड्या मिल गया है? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि जिस तरह की शुरुआत नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में की है, उससे साफ दिख रहा है कि टीम इंडिया को एक और होनहार ऑलराउंडर मिल चुका है। नीतीश ने दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ अपने दूसरे ही टी-20 मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। नीतीश अभी मात्र 21 साल के हैं। उनकी बॉलिंग और बैटिंग देखकर स्पष्ट दिख रहा है, यह लंबी रेस का खिलाड़ी है।
26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नीतीश का जन्म हुआ। उनके पिता हिंदुस्तान जिंक कंपनी में काम करते थे। मात्र 5 साल की उम्र में नीतीश ने प्लास्टिक बैट से क्रिकेट खेलने प्रारंभ कर दिया था। वो अक्सर हिंदुस्तान जिंक के ग्राउंड पर सीनियर खिलाड़ियों के खेल को देखने चले जाते थे। पिता ने बचपन में ही बेटे की प्रतिभा को पहचाना। जब पिता का उदयपुर (राजस्थान) में हिंदुस्तान जिंक में ट्रांसफर हुआ तो लगा कि नीतीश की ट्रेनिंग कहीं रुक न जाए। पिता ने नौकरी ही छोड़ दी और बेटे को क्रिकेटर बनने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
नीतीश के शुरुआती कोच कुमारास्वामी, कृष्ण राव और वाटेकर रहे। हालांकि, नीतीश के क्रिकेटिंग करियर में तब बड़ा टर्न आया, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर व सिलेक्टर एम.एस.के. प्रसाद में उन्हें अंडर-12 और अंडर- 14 के ग्रुप मैचों में खेलते देखा। प्रसाद ने नीतीश को आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी में कोचिंग के लिए बुला लिया। यहां उन्हें मधुसुधाना रेड्डी और श्रीनिवास राव ने कोचिंग दी।
नीतीश तब चर्चाओं में आए, जब उन्होंने 2017-18 के सीजन में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ 345 गेंदों पर 441 रन की पारी खेली। इस सीजन में नीतीश ने न केवल 1237 रन बनाए, बल्कि 26 विकेट भी लिए। उन्हें बीसीसीआई ने बेस्ट क्रिकेटर अंडर-16 का जगमोहन डालमिया अवॉर्ड दिया। यह अवॉर्ड पाने वाले आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के नीतीश पहले खिलाड़ी बने।
साल 2023 में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद में नीतीश को बेस प्राइस 20 लाख रुपए में एक्शन में लिया। साल 2024 में नीतीश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 64 रन और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 74 रन बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका अदा की। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टी-20 से संन्यास के बाद टीम में थोड़ी जगह खाली हुई।
प्रतिभावान नीतीश को सिलेक्टर्स ने मौका दे दिया। बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले मैच में नीतीश ने नाबाद 16 रन बनाए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन दिल्ली में नीतीश ने 34 गेंदों पर 74 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 4 चौक के शामिल थे। गेंद से भी नीतीश ने कमाल किया और मात्र 23 रन देकर दो विकेट लिए। हालांकि, तीसरे टी-20 में बैटिंग का मौका नहीं मिला, जब वो क्रीज पर आए तो 3 गेंद ही मैच की बची थीं। गेंदबाजी में जरूर नीतीश ने एक विकेट लिया।
टीम इंडिया में अच्छे ऑलराउंडर्स की कमी हमेशा से रही है, लेकिन नीतीश ने जिस अंदाज में शुरुआत की है तो लग रहा है कि टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के बाद एक और अच्छा ऑलराउंडर मिल गया है, जो न केवल बल्ले से धुआंधार बैटिंग करता है, बल्कि मीडियम पेस गेंदबाजी से विकेट लेने की क्षमता भी रखता है। नीतीश को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है।