फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Seneca Philosophy of Life: Why You Should Never Lose the Present While Planning for Tomorrow

'तुम्हारे पास केवल वर्तमान है': भविष्य की चिंता में आज को मत गंवाओ, बीता समय लौटता नहीं और कल का भरोसा नहीं

Wed, 14 Oct 2026 07:31 AM IST
शिवम गर्ग सेनेका
सेनेका Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 14 Oct 2026 07:31 AM IST
सार

बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता और आने वाले कल का भरोसा नहीं है। तुम्हारे पास केवल वर्तमान है। इसलिए, भविष्य के लिए रास्ता जरूर बनाओ, पर उस पर चलते हुए आज को खो मत दो।

विज्ञापन
Seneca Philosophy of Life: Why You Should Never Lose the Present While Planning for Tomorrow
सब कुछ ठीक होने का इंतजार करना सही है? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मैं अक्सर सोचता हूं कि मनुष्य अपने जीवन में कमी का रोना क्यों रोता है। सच तो यह है कि जीवन छोटा नहीं, बल्कि हम उसे व्यर्थ गंवा देते हैं। हम भविष्य की योजनाएं बनाने, सपनों को पूरा करने और दूसरों से आगे निकलने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने सामने मौजूद जीवन को ही भूल जाते हैं। हम मान लेते हैं कि आज जो नहीं कर पा रहे हैं, उसे कल जरूर कर लेंगे। लेकिन, जब आने वाले कल का भरोसा ही नहीं है, तो आज को उसके नाम क्यों करना?

विज्ञापन


भविष्य के लिए सोचना गलत नहीं है। मेहनत करना, लक्ष्य तय करना और जिम्मेदारियां निभाना जरूरी है। लेकिन, समस्या तब शुरू होती है, जब तुम भविष्य की तैयारी में वर्तमान को खोने लगते हो। तुम सोचते हो कि अभी मेहनत कर लो, बाद में चैन से जी लेंगे; अभी अपनों को समय नहीं दे पा रहे, तो कल दे देंगे। लेकिन, क्या तुम्हें पता है कि वह कल कैसा होगा और तब तुम्हारे पास कितना समय बचेगा? परिस्थितियां कभी भी बदल सकती हैं। वर्षों की मेहनत के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल सकता और जिन बातों को आज तुम बहुत बड़ी समस्या मानते हो, कुछ वर्षों बाद उनका महत्व भी समाप्त हो सकता है। फिर भी तुम अपनी पूरी ऊर्जा उन चिंताओं में लगा देते हो, जिन्हें समय के साथ बदल जाना है।
विज्ञापन


मैं फिर याद दिलाना चाहता हूं कि जीवन की सबसे बड़ी समस्या समय की कमी नहीं, बल्कि उसका गलत इस्तेमाल है। तुम जीवन जीने के बजाय उसकी तैयारी करते रहते हो, जबकि ऐसा कोई दिन नहीं आएगा, जब सारी जिम्मेदारियां और परेशानियां हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगी। एक काम पूरा होगा, तो दूसरा सामने आ जाएगा। यदि तुमने जीने के लिए सब कुछ ठीक होने का इंतजार किया, तो संभव है कि वह दिन कभी आए ही नहीं। हालांकि, इसका अर्थ यह भी नहीं कि तुम मेहनत करना छोड़ दो या भविष्य की चिंता न करो। भविष्य के लिए तैयारी करो, पर वर्तमान की बलि मत दो। तुम प्रयास कर सकते हो, योजनाएं बना सकते हो, लेकिन आने वाले समय को पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए, उन बातों की चिंता में अपना आज मत गंवाओ, जो तुम्हारे हाथ में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन की सार्थकता केवल इस बात से तय नहीं होती कि तुमने जिंदगी में कितना और क्या हासिल किया, बल्कि इससे भी तय होती है कि तुमने अपने समय का इस्तेमाल कैसे किया। इसलिए, वर्तमान के अवसरों को पहचानो और अपनी खुशियों को किसी अनिश्चित भविष्य के भरोसे मत छोड़ो। बीता हुआ समय लौटकर नहीं आता और आने वाले समय का भरोसा नहीं है। तुम्हारे पास केवल वर्तमान है। इसलिए, भविष्य के लिए रास्ता जरूर बनाओ, पर उस पर चलते हुए आज को खो मत दो। -ऑन द शॉर्टनेस ऑफ लाइफ के अनूदित अंश


समय अनमोल है
समय सीमित नहीं, बल्कि अनमोल है। इसे भविष्य की चिंता और बीते कल के पछतावे में गंवाने के बजाय वर्तमान को सार्थक बनाने में लगाएं। जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होंगी और परिस्थितियां हमेशा आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। इसलिए, सब कुछ ठीक होने का इंतजार मत कीजिए। जो आपके हाथ में है, उसे बेहतर बनाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed