फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   mahashivratri 2022, names of lord shiva and its meaning

महाशिवरात्रि विशेष: भगवान शिव का हर रूप अपने आप में समेटे हुए है कई नाम

Tue, 01 Mar 2022 04:04 PM IST
Anuraag Sharma अनुराग शर्मा
Updated Tue, 01 Mar 2022 04:04 PM IST
सार

  • भक्तों ने भगवान शिव को तरह-तरह के नाम दिए हैं।
  • शिव कल्याण स्वरूप हैं, उनकी महिमा विशाल है।

विज्ञापन
mahashivratri 2022, names of lord shiva and its meaning
महाशिवरात्रि पर कीजिए भगवान शिव के नामों का जाप - फोटो : iStock

विस्तार

भगवान शिव संपूर्ण भारतीय सांस्कृतिक साहित्य में ऐसे देवता हैं जिन्हें उनके भक्तों ने तरह-तरह के नाम दिए हैं। आख़िर हो भी क्यों न? अहंकार, काम, मोह रहित शिव कल्याण स्वरूप हैं और उनका हर रूप अपने आप में कई नाम समेटे है। वैसे तो उनके सैकड़ों नाम भारतीय जीवन में रच-बस चुके हैं, लेकिन अब भी ऐसे कई नाम हैं जो उतने प्रचलित नहीं हैं। इन नामों पर एक दृष्टि डालिए: 

विज्ञापन
  • सुतीर्थ - भगवान शिव को सहज जाना जा सकता है और सरलता से पाया भी जा सकता है। वे जो प्रार्थना के योग्य हैं वे सुतीर्थ हैं। 
  • विज्ञापन
  • ऋतुकर - संपूर्ण सृष्टि का कारण शिव हैं। इसलिए, जिनके कारण ऋतुएं होती हैं वे ऋतुकर हैं।
  • अधिरोह -यह भगवान शिव का एक दुर्लभ नाम है। जिनकी ओर भक्त जाते हैं या जिनकी ओर भक्त चढ़ते हैं वे अधिरोह हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • निरामय - आमय का अर्थ है रोग या बीमारी। भगवान शिव से बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं वे निरामय हैं।
  • अरण्येश - शिव जंगलों में घूमते-भटकते हैं। जो अरण्य या जंगल के स्वामी हैं वे अरण्येश हैं।
  • सुचक्षु - शिव की आंखें बहुत सुंदर हैं, इसलिए उनका नाम सुचक्षु है, लेकिन इसका एक अर्थ यह भी है कि वे सब कुछ देखते हैं और बुद्धिमान हैं।
  • तिग्ममन्यु - शिव अपने भयंकर क्रोध के लिए प्रसिद्ध हैं। तीग्म में तीक्ष्णता का भाव है वहीं मन्यु का अर्थ है क्रोध या उत्साह। इसलिए तिग्ममन्यु का अर्थ है भयंकर क्रोध वाले।

संदर्भ:
- शिव सहस्रनाम लिंग पुराण
- शिव सहस्रनाम रुद्रयामल तंत्र
- शिव गीता



----------------------------------------
नोट: लेखक अनुराग शर्मा की शब्दों के उद्गम और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि है। उनसे फ़ेसबुक पर facebook.com/HinduNamesOnline, YouTube पर उनके चैनल HinduNames और ट्विटर पर @Hindihainham हैंडल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed