फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Live your own life, not of the crowd principle of forging your own path is truly meaningful

जीवन धारा: अपना ही जीवन जिएं, भीड़ का नहीं; अपना रास्ता खुद बनाने का सूत्र सार्थक

Mon, 21 Sep 2026 08:04 AM IST
ज्योति भास्कर नीत्शे (दार्शनिक)
नीत्शे (दार्शनिक) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 21 Sep 2026 08:04 AM IST
सार

दुनिया ने तुम्हें क्या बनाया- यह आधी कहानी है और बाकी आधी यह कि तुमने अपने साथ क्या किया। इसलिए अपने अतीत का कैदी और भीड़ की नकल मत बनो।

विज्ञापन
Live your own life, not of the crowd principle of forging your own path is truly meaningful
मनुष्य कोई पूर्ण वस्तु नहीं, जीवन-सृजन की सतत प्रक्रिया है - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मनुष्य अपने जीवन का सबसे बड़ा धोखा खुद से करता है। वह जीवन भर किसी और जैसा बनने की कोशिश करता रहता है। परिवार जैसा चाहता है, समाज जैसा स्वीकार करता है और जैसा भीड़ जीती है। धीरे-धीरे वह अपनी ही आवाज से दूर होता जाता है। फिर एक दिन बहुत कुछ हासिल कर लेने के बाद भी उसे भीतर ही भीतर एक प्रश्न कचोटता रहता है कि क्या मैं वास्तव में वही बना, जो मैं हो सकता था?

विज्ञापन


मनुष्य कोई पूर्ण वस्तु नहीं, जीवन-सृजन की सतत प्रक्रिया है। इसलिए अपने आप से केवल यह मत पूछो- मैं क्या हूं, बल्कि पूछो- मैं क्या बन सकता हूं। यही प्रश्न तुम्हें अपने भीतर ले जाएगा। समाज हमेशा तुम्हारे लिए एक तैयार जीवन रखता है। वह बताता है कि सफलता क्या है और तुम्हें किस दिशा में जाना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार भी अपनी आकांक्षाएं तुम्हारे भीतर देखता है और भीड़ तुम्हें आश्वस्त करती रहती है कि जो सब कर रहे हैं, वही सही है। लेकिन जो व्यक्ति दूसरों की स्वीकृति पर अपना जीवन बनाता है, वह धीरे-धीरे अपने जीवन का स्वामी नहीं रह जाता। इसलिए कभी-कभी अकेले खड़े होने का साहस करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनुष्य को अपने जीवन की दिशा तय करने के लिए भीड़ की इजाजत नहीं चाहिए। लेकिन अपनी आवाज पहचानना आसान नहीं होता। भीतर केवल तुम्हारी आवाज ही नहीं होती। वहां भय, आदतें, स्मृतियां और दूसरों की अपेक्षाएं हैं और वह व्यक्तित्व भी है, जिसे तुमने स्वीकृति पाने के लिए गढ़ लिया है। इन सबके बीच तुम्हारी अपनी आवाज दब जाती है। उसे सुनने के लिए मौन और स्वयं से ईमानदारी चाहिए।

स्वयं को जानने के साथ ही परखना भी जरूरी है। और फिर खुद को बदलना भी। यहीं से आत्म-अतिक्रमण शुरू होता है। मनुष्य की शक्ति उसकी संभावनाओं में छिपी होती है। तुम गिरोगे, असफल होगे अपने फैसलों पर अफसोस करोगे। यह जीवन का हिस्सा है। परिस्थिति तुम्हारे सामने खड़ी है, उसका अर्थ तुम्हारा उत्तर तय करता है।

यहीं भाग्यवाद व स्वतंत्रता अलग होते हैं। भाग्य कहता है- जो होना था, हो गया। स्वतंत्र मनुष्य पूछता है- अब मैं क्या करूं? अपने अतीत से युद्ध मत करो। उसे सफलताओं, असफलताओं, भूलों और पीड़ाओं सहित स्वीकार करो। अतीत को बदला नहीं जा सकता, लेकिन उसके साथ अपने भीतर वह स्वर खोजो, जिसे केवल तुम सुन सकते हो और फिर उसे जीने का साहस करो।

दुनिया ने तुम्हें क्या बनाया- यह आधी कहानी है और बाकी आधी यह कि तुमने अपने साथ क्या किया। इसलिए अपने अतीत का कैदी और भीड़ की नकल मत बनो और भाग्य को अपने फैसलों का बहाना मत बनाओ। अपने भीतर उतर कर देखो और संभावनाओं को पहचानो। फिर उन्हें कर्म में बदलो। जो तुम हो, वही बनो। तब तुम अपने भीतर से यह कह सकोगे- मैंने वह जीवन जिया, जो मेरा था।


सूत्र: अपना रास्ता खुद बनाएं
जीवन केवल यह स्वीकार करने का नाम नहीं कि दुनिया ने आपको क्या बनाया, बल्कि यह तय करने का साहस भी है कि आप क्या बन सकते हैं। अतीत को बदलना संभव नहीं, लेकिन उससे सीखकर आज का रास्ता जरूर बदला जा सकता है। असफलताओं से डरिए नहीं, क्योंकि वे आपको संभावनाओं को पहचानने का अवसर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed