फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   krishna janmashtami 2022, different names of lord krishna

कृष्ण जन्माष्टमी विशेष: एक नहीं कृष्ण के हैं हजारों नाम, जानिए इन नामों की महिमा

Fri, 19 Aug 2022 01:55 PM IST
Anuraag Sharma अनुराग शर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2022, different names of lord krishna
कृष्ण का विविध वर्ण वाला व्यक्तित्व हर वर्ग के व्यक्ति को आकर्षित करता है। - फोटो : iStock

ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण पूर्ण पुरुष हैं। उन्हें समस्त शास्त्रों और विद्याओं का ज्ञान प्राप्त है। इस बारे में भारतीय विद्वान एकमत हैं कि भगवान कृष्ण ज्ञान, कर्म, कूटनीति, समर्पण और बुद्धि के प्रतिनिधि हैं। कृष्ण का विविध वर्ण वाला व्यक्तित्व हर वर्ग के व्यक्ति को आकर्षित करता है।

विज्ञापन


भगवान राम मर्यादा को बनाए रखते हैं, लेकिन कृष्ण मर्यादा बनाते हैं और उन्हें भी तोड़ते हैं। धर्म के निर्वहन और उसकी फिर स्थापना के लिए, राज्य व्यवस्था को बदलने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आठ अलग-अलग ग्रंथों से उनके 16 नाम जो उनके भौतिक और आध्यात्मिक गुण को दर्शाते हैं। 

  1. आद्यांकुर - कृष्ण इस विश्व वृक्ष के पहले अंकुर हैं, इसलिए गर्ग ऋषि उन्हें आद्यांकुर कहते हैं।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. माध्वीक - जिनकी बोली शहद की तरह मीठी है।
  4. रौहिणेय - कृष्ण रोहिणी के पुत्र हैं इसलिए उनका नाम रौहिणेय भी है। 
  5. गवीश - गो का अर्थ गाय भी है और इंद्रियाँ भी। इसलिए जो गायों या इंद्रियों के स्वामी हैं वे गवीश हैं।
  6. प्रियंकर - जो दया करते हैं या प्रसन्नता देते हैं
  7. आर्तिहर - वे भक्तों की पीड़ा हरने वाले हैं, इसलिए उनका नाम आर्तिहर है। 
  8. श्लोक्य - क्योंकि कृष्ण का व्यक्तित्व ऐसा है कि सब उनकी प्रशंसा करते हैं इसलिए उनका नाम श्लोक्य भी है। 
  9. पुण्य - जो शुभ कर्मों का फल हैं
  10. सक्ताक्ष - जिनकी आँखें सतर्क हैं। जो सब पर दृष्टि रखते हैं। 
  11. सुरार्थ - कृष्ण देवताओं का भी मनोरथ पूरा करते हैं इसलिए सुरार्थ हैं। 
  12. व्यूहेश - श्रीकृष्ण समस्त व्यूह रचनाओं के विशेषज्ञ हैं। 
  13. कृतप्रिय - कृष्ण गीता में कर्म करने के लिए कहते हैं, उन्हें कर्म प्रिय हैं इसलिए उनका नाम कृत प्रिय है। 
  14. अधोक्षज - जिन्होंने अपनी कामनाओं पर नियंत्रण कर लिया है वे अधोक्षज हैं। 
  15. अहिजित् - जिन्होंने अहि राक्षस को हराया वे अहिजित् हैं। 
  16. वशिन् - जो स्वामी हैं या जो सारे संसार या कामनाओं को नियंत्रण में रखते हैं। 
  17. श्रविष्ठ - जो सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं। 


संदर्भ: 
- महाभारत
- गोपाल सहस्रनाम सम्मोहन तंत्र
- गोपाल सहस्रनाम नारद पंचरात्र
- राधाकृष्ण युगल सहस्रनाम
- हरिवंश
- श्रीकृष्ण अष्टोत्तर शतनाम नारद पंचरात्र
- कृष्ण सहस्त्रनाम विष्णु धर्मोत्तर पुराण
- कृष्ण सहस्त्रनाम गर्ग संहिता 



नोट: अनुराग शर्मा की शब्दों के उद्गम, हिन्दू नामों, और भारतीय संस्कृति में गहरी रुचि है। फ़ेसबुक पर facebook.com/HinduNamesOnline, YouTube पर उनके चैनल HinduNames और ट्विटर पर @Hindihainham हैंडल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed