फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Jeevan dhara You probably don't even realize strength, potential and possibilities you possess within yourself

जीवन धारा: स्पष्टता ही सफलता की पहली शर्त है, अपने अंदर की क्षमता को पहचाने

Tue, 30 Dec 2025 07:00 AM IST
लव गौर ब्रायन ट्रेसी
ब्रायन ट्रेसी Published by: लव गौर Updated Tue, 30 Dec 2025 07:00 AM IST
सार

जब आप गहराई से समझ लेते हैं कि आप कौन हैं, आप वास्तव में क्या चाहते हैं और आपको कहां पहुंचना है, तभी आप सामान्य व्यक्ति की तुलना में दस गुना अधिक व तेज उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Jeevan dhara You probably don't even realize strength, potential and possibilities you possess within yourself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

आप अपने भीतर जितनी ताकत, क्षमता और संभावना रखते हैं, शायद आपने अभी तक उसका अंदाजा भी नहीं लगाया। आप असीमित कौशल, ऊर्जा व प्रतिभा के साथ इस दुनिया में आए हैं और वे इतने अधिक हैं कि यदि आप उसे पूरी तरह से उपयोग करना शुरू करें, तो सौ जन्म भी कम पड़ जाएं। आज स्वास्थ्य, खुशी, सफलता तथा समृद्धि प्राप्त करने के जितने अवसर एवं नवाचार मौजूद हैं, उतने मानव इतिहास के किसी भी दौर में नहीं थे। लेकिन इन अवसरों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने की पहली व सबसे महत्वपूर्ण शर्त है-अपने भीतर पूर्ण स्पष्टता लाना। जब आप गहराई से समझ लेते हैं कि आप कौन हैं, और वास्तव में क्या चाहते हैं तथा आपको कहां पहुंचना है, तभी आप सामान्य व्यक्ति की तुलना में दस गुना अधिक और तेज उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


हर इन्सान के जीवन में सफलता के चार केंद्रीय स्तंभ होते हैं-स्वस्थ रहना, ऐसा कार्य करना, जिसमें आनंद मिले और जो आर्थिक रूप से फलदायी हो, अपने प्रिय और सम्मानित लोगों के साथ मजबूत और प्रेमपूर्ण संबंध रखना, तथा वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करना। जब आप इन चार क्षेत्रों में खुद को एक से दस तक अंक देकर ईमानदारी से आकलन करते हैं, तो आपको तुरंत दिखने लगता है कि आपके जीवन की ज्यादातर समस्याएं उसी क्षेत्र से जुड़ी हैं, जहां आपका स्कोर सबसे कम है। और यही वह स्थान है, जहां सुधार की शुरुआत करते ही आपके जीवन में सबसे तेज, स्पष्ट तथा उत्साहजनक परिवर्तन दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


इन चार लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ते हुए आप दो तरह की मानसिकता अपना सकते हैं, पहला, समृद्धि का दृष्टिकोण और दूसरा, अभाव का दृष्टिकोण। पहला दृष्टिकोण अपनाने पर आप आत्मविश्वासी, सकारात्मक एवं समाधान-केंद्रित बन जाते हैं। आप दुनिया को अवसरों से भरी जगह मानते हैं और यह विश्वास रखते हैं कि यह जीने व आगे बढ़ने का सबसे अच्छा समय है। यह जागरूकता बनी रहती है कि दुनिया में चुनौतियां हमेशा थीं, हैं और रहेंगी, पर आप अपनी ऊर्जा इस बात पर केंद्रित रखते हैं कि क्या बेहतर किया जा सकता है, न कि किसकी गलती थी या अतीत में क्या हो चुका है। यह सोच आपको अधिक रचनात्मक, सक्रिय और लक्ष्य-उन्मुख बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत, दूसरा दृष्टिकोण आपको सीमित कर देता है। इस सोच में आप मानने लगते हैं कि सफलता भाग्य का खेल है, दूसरों की समृद्धि धोखे या पक्षपात का परिणाम है, तथा यह कि अमीर और अमीर बनते हैं, गरीब गरीब ही रहते हैं। यह नजरिया पुराने बहानों को सच मानने की आदत डाल देता है, जो धीरे-धीरे आपकी क्षमता को जकड़ लेता है। याद रखें, जो भी दृष्टिकोण आप विकसित करते हैं, समय के साथ वही आपके जीवन की दिशा तय करता है। अंततः आपका बाहरी संसार हमेशा आपके आंतरिक संसार का प्रतिबिंब होता है।


सूत्र: संतुलन बनाए रखें
आपके भीतर असीम शक्ति और प्रतिभा है। उसे दिशा देने की कुंजी है यह जानना कि आप कौन हैं, क्या चाहते हैं और आपको कहां पहुंचना है। स्वास्थ्य, आनंद, रिश्ते और वित्तीय स्वतंत्रता- ये जीवन के चार स्तंभ हैं, जिन्हें संतुलित करके आप असाधारण सफलता पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed