फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Independence Day 2022 How ISRO Gaganyaan Mission Will Open New Dimensions For India to Become Space Superpower

अमृत महोत्सव विशेष: ग्लोबल स्पेस रेस और इसरो, क्या गगनयान मिशन लिखेगा भारत के नए भविष्य की कहानी?

Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
Sankalp Singh संकल्प सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:07 PM IST
सार

देश इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। वैश्विक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से हमारी आजादी के 75 सालों का ये सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा।

विज्ञापन
Independence Day 2022 How ISRO Gaganyaan Mission Will Open New Dimensions For India to Become Space Superpower
दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर रही है। आगे आने वाला समय डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। वैश्विक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से हमारी आजादी के 75 सालों का ये सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि, इस बीच जो एक चीज निरंतर रही वह हमारे विकास की रफ्तार है। भले ही कई मोर्चों पर हमें परेशानियों और रुकावटों का सामना करना पड़ा, पर हम निरंतर आगे बढ़ते रहे। अब हमारी आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आजादी का ये अमृत महोत्सव भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम समय रेखा के उस पड़ाव पर खड़े हैं, जहां से आगे आने वाला भविष्य हमारे मुस्तकबिल को तय करने वाला है।

विज्ञापन


दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर रही है। आगे आने वाला समय डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्पेस रेस का है। अब हमें भविष्य को समझने की जरूरत है। अगर हम इन क्षेत्रों में कामयाब होते हैं, तो भारत दोबारा वैश्विक और आर्थिक स्तर पर अपनी संप्रभुता को कायाम कर सकता है।
विज्ञापन


आज वैश्विक अर्थव्यवस्था को विस्तार और दुनिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी पृथ्वी समर्थ नहीं है। ऐसे में अब दुनिया की निगाहें धरती से ऊपर उठ कर स्पेस की तरफ देख रही हैं। स्पेस अब वह जरिया बन रहा है, जहां से पृथ्वी की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इस कारण आने वाले समय में स्पेस कॉलोनाइजेशन, एस्टेरॉयड माइनिंग और स्पेस टूरिज्म की दिशा में कई नए आयाम खुलने वाले हैं। ऐसे में स्पेस लॉजिस्टिक, सैटेलाइट और ह्यूमन लॉन्चिंग के क्षेत्र में अरबों डॉलर्स का बड़ा बाजार भविष्य में आकार लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की इस नब्ज को पकड़ते हुए आज स्पेसएक्स, इसरो, वर्जिन एनालिटिका, नासा जैसी कई स्पेस एजेंसियां और निजी कंपनियां इस बाजार में अपनी दावेदारी बढ़ाने के लिए रॉकेट मैन्युफैक्चरिंग और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अरबों डॉलर्स का निवेश कर रही हैं।

इसी कड़ी में आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर आज हम आपको इसरो और उसके आने वाले गगनयान मेगा प्रोजेक्ट के बारे में बताने वाले हैं। इसके अलावा हम इसरो के गगनयान मिशन और इससे जन्म लेने वाली उन संभावनाओं के बारे मेंं भी जानेंगे, जिनका फायदा उठाकर भारत ग्लोबल स्पेस रेस की दौड़ में आगे आकर अपना दबदबा मजबूत कर सकता है?

Independence Day 2022 How ISRO Gaganyaan Mission Will Open New Dimensions For India to Become Space Superpower
पीएसएलवी के माध्यम से साल 2013 में इसरो के सबसे कामयाब मिशन मंगलयान को लॉन्च किया गया। - फोटो : Twitter/@Dev_Fadnavis

इसरो और उसके मिशन्स पर एक नजर

आजादी केे बाद भारत केे अंतरिक्ष अनुसंधान की बुनियाद को खड़ा करने में विक्रम सारा भाई, पंडित जवाहर लाल नेहरू और होमी जे भाभा ने एक बड़ी भूमिका निभाई। 1963 में विक्रम सारा भाई ने स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर का गठन किया। इसकी शुरुआत रॉकेट इंजनीयरिंग, रिसर्च और उसके डेवलपमेंट के लिए की गई थी। विक्रम साराभाई के मार्गदर्शन में भारत का स्पेस प्रोग्राम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था। इसे देखते हुए भारत सरकार 15 अगस्त, 1969 में इसरो (ISRO) यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन का गठन करती है।  

आज इसरो की गिनती दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्पेस एजेंसियों में की जाती है। मंगलयान, चंद्रयान जैसे कई कामयाब मिशन्स के कारण इसरो को दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। अपने कामयाबी के सफर में इसरो ने यूं तो कई सफलता हासिल की है। वहीं साल 1990 में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) आने के बाद से इसने भारत के स्पेस प्रोग्राम को नई गति देने का काम किया।


पीएसएलवी के जरिए ही इसरो ने साल 2008 में चंद्रयान 1 मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मून पर भेजे गए इस मिशन की वजह से ही दुनिया को पहली बार चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी के बारे में पता चला।


पीएसएलवी के माध्यम से साल 2013 में इसरो के सबसे कामयाब मिशन मंगलयान को लॉन्च किया गया। इसके अलावा साल 2017 में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करके एक नए कीर्तिमान को रचने का काम किया। ऐसे में ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि पीएसएलवी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसांधन को बुलंदियों पर पहुंचाने में एक निर्णानायक भूमिका निभाई है।

समय की मांग को देखते हुए इसरो ने स्पेस में हैवी लॉजिस्टिक और सैटेलाइट को डिलीवर करने के लिए कुछ सालों पहले जीएसएलवी को डेवलप किया। जीएसएलवी में हैवी सैटेलाइट को लोड करके स्पेस में आसानी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यही नहीं इसरो ने रॉकेट लॉन्चिंग में इस्तेमाल होने वाले क्रायोजेनिक इंजन का भी निर्माण किया है। इस खोज ने भारत को उन चुनिंदा देशों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है, जिनके पास ऑपरेशनल क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक है। इस इंजन की वजह से ही आज हम गगनयान जैसे ह्यूमन स्पेस मिशन की योजना बना रहे हैं। साल 2019 में इसरो के मिशन शक्ति ने 300 किलोमीटर की लो अर्थ ऑर्बिट में एक सैटेलाइट को मार गिराया। इस कदम ने स्पेस सुपर पावर बनने की दिशा में भारत को एक नई कामयाबी दी है।

इन सभी मिशन्स में जिस एक चीज ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वह उसका कॉस्ट इफेक्टिव बजट है। इसरो ने इन सभी मिशन्स को बेहद कम पैसों में पूरा किया। एक तरफ जहां भारत ने मंगलयान को मार्स की ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए 74 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। वहीं अमेरिका ने उसी मिशन के लिए 671 मिलियन डॉलर खर्च किए।

यही नहीं क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित मशहूर साइंस फिक्शन फिल्म इंटरस्टीलर को बनाने में जितने रुपये खर्च हुए थे। उससे कम कीमत पर इसरो ने अपने चंद्रयान मिशन को पूरा किया। एक तरफ जहां आज इसरो 1.2 बिलियन डॉलर के बजट पर अंतरिक्ष में तमाम बड़े मिशन्स भेजकर अपने परचम को लहरा रहा है। वहीं नासा जैसी स्पेस एजेंसी हर साल 20 से 22 बिलियन डॉलर अंतरिक्ष अनुसंधान में खर्च करती है।

Independence Day 2022 How ISRO Gaganyaan Mission Will Open New Dimensions For India to Become Space Superpower
गगनयान मिशन आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को एक नया आकार देने का काम करेगा। - फोटो : Istock

इसरो का गगनयान मिशन

अब इसरो भारत का पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अगले साल 2023 में पूरा किया जा सकता है। अब तक स्पेस में इंसानों को भेजने में केवल तीन देश (अमेरिका, रूस और चीन) ही सफल हो पाए हैं। अगर गगनयान मिशन कामयाब होता है। इस स्थिति में भारत का नाम भी इन तीन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा।

गगनयान मिशन के अंतर्गत पिछले साल ही भारत के 4 एस्ट्रोनॉमर्स ने रूस के गगारियन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है। इस मिशन के तहत कुल 3 फ्लाइट की जाएंगी। इनमें पहली 2 एबोर्ट फ्लाइट होंगी। इनमें मिशन के सेफ्टी मेजरमेंट, ट्रेजेक्टरी परफॉर्मेंस आदि चीजों की जांच की जाएगी। इनके सफल होने के बाद तीसरी फ्लाइट में चारों एस्ट्रोनॉमर्स को स्पेस की लो अर्थ ऑर्बिट में 7 दिनों के लिए भेजा जाएगा।


अगर ये मिशन सफल होता है, तो भारत के लिए ये एक बड़ी कामयाबी होगी। इससे भविष्य में सस्ते और दूसरे नए मैन्ड मिशन की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे स्पेस की दुनिया में भारत की दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत होगी।

इस मिशन के सफल होने के बाद भारत ग्लोबल स्पेस स्टेशन के साथ मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कई साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट को परफॉर्म कर सकेगा। इसके अलावा दूसरे देशों के साथ हमारे सहयोग और रिश्ते भी बेहतर होने लगेंगे। यही नहीं इस मिशन की सफलता भारत के लिए जियो पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन के क्षेत्र में कई नए रास्तों का खोलने का काम करेगी। 

गगनयान मिशन और भारत का भविष्य

आने वाला दौर स्पेस रेस का है। इस कारण दुनियाभर में कई देश अब स्पेस में अपनी हेजेमनी बनाने के लिए अंतरिक्ष को एक्सप्लोर कर रहे हैं। चांद पर नए संसाधनों की खोज से लेकर स्पेस कॉलोनाइजिंग और एस्टेरॉयड माइनिंग की दिशा में अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों ने अपनी उपस्थिति बनाने की शुरुआत कर दी है। ऐसे में गगनयान मिशन की सफलता भारत को अंतरिक्ष के इन क्षेत्रों में हो रही स्पेस रेस के केंद्र बिंदु में लाकर खड़ा कर देगी। इस स्पेस प्रोग्राम का इस्तेमाल हम अपने फॉरेन पॉलिसी टूल के रूप में भी कर सकेंगे।

गगनयान मिशन आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को एक नया आकार देने का काम करेगा। इस मिशन की सफलता, इसरो को दूसरे बड़े मिशन्स की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भविष्य में मून कोलोनाइजेशन, एस्टेरॉयड  माइनिंग, स्पेस टूरिज्म से लेकर स्पेस लॉजिस्टिक सप्लाई चेन के क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए इसरो के लिए ये मिशन एक टिपिंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed