फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   IND vs Aus: Cricket fans questioning BCCI about K L Rahul Performance

IND vs Aus: केएल राहुल के टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Mon, 20 Feb 2023 10:04 AM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:04 AM IST
सार

दिल्ली टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके। पहली पारी में जहां ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए, वहीं भारत 262 रन पर रुक गया और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 1 रन की बढ़त मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रनों पर समेट दी।

विज्ञापन
IND vs Aus: Cricket fans questioning BCCI about K L Rahul Performance
केएल राहुल दिल्ली में भी जल्दी आउट हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल के फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। लगातार टेस्ट मैचों में बुरी तरह फेल रहे केएल राहुल के सिलेक्शन पर ही क्रिकेट प्रेमी सवाल उठा रहे हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पूछ रहे हैं कि आखिर इस खिलाड़ी को कब तक मौका दिया जाता रहेगा?

विज्ञापन


दिल्ली टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा सके। पहली पारी में जहां ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए, वहीं भारत 262 रन पर रुक गया और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 1 रन की बढ़त मिली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रनों पर समेट दी।

विज्ञापन

एक रन बनाकर आउट

भारत को जीत के लिए 115 रन बनाने थे। जीत बेहद आसान नजर आ रही थी। पहली पारी में मात्र 17 रनों पर आउट हुए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरी पारी में भी एक रन बनाकर चल दिए। उस समय टीम का स्कोर मात्र 6 रन था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, नागपुर टेस्ट में जब टीम इंडिया ने 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में केएल राहुल की भागीदारी मात्र 20 रनों की थी और उन्होंने 71 गेंदें खेली थीं, जबकि उनके सामने खड़े कप्तान रोहित शर्मा उस समय तक 67 गेंदों पर 55 रन बना चुके थे। नागपुर में यूं लग रहा था कि केएल राहुल का आत्मविश्वास डगमगा रहा है और वह केवल विकेट बचाते नजर आ रहे थे।

फीका नजर आया प्रदर्शन

केएल राहुल की यदि पिछले 10 मैचों, जिनमें टेस्ट और वनडे, दोनों शामिल हैं, में परफॉर्मेंस देखें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे में नाबाद 64 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली थी। बाकी मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके। टेस्ट मैचों में तो उनका प्रदर्शन बेहद खराब है। वहीं, मौजूदा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले भारत-बांग्लादेश सीरीज में उन्होंने दो मैचों में कुल 57 रन ही बनाए थे।

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की तरह केएल राहुल भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, कुछ मैचों में ही वह विकेटकीपिंग करते हैं और कुछ में नहीं करते हैं। वर्ष 2014 से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले केएल राहुल ने अब तक 47 टेस्ट मैच खेले हैं और 81 पारियों में 2642 रन बनाए हैं, जिसमें 199 रन उनका अधिकतम स्कोर है।

टेस्ट में 7 सेंचुरी और 13 हॉफ सेंचुरी लगाने वाले केएल राहुल वनडे और टी-20, तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए नियमित रूप से खेलते आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने दागे सवाल

वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो फॉर्म में उतार-चढ़ाव के बावजूद टीम इंडिया में स्थान पाते रहे हैं, जबकि अच्छे फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी टीम में आने के लिए जद्दोजहद करते रहते हैं। दिल्ली टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद केएल राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स उनके मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि अगर क्रिकेट बोर्ड टीम से केएल राहुल को नहीं हटाता है तो यह केएल राहुल के फैंस की बेइज्जती नहीं, खुद केएल राहुल की बेइज्जती है।

ये खिलाडी़ भी आ चुके हैं फैंस के निशाने पर

हालांकि, केएल राहुल पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो खराब परफॉर्मेंस को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आए हैं। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे कई नाम हैं, जिन्हें समय-समय पर क्रिकेट प्रेमियों ने ट्रोल किया है और उनके परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े किए हैं।

विराट कोहली के खराब परफॉर्मेंस से तो क्रिकेट फैंस इतना नाराज थे कि उन्होंने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा तक की ट्रोलिंग शुरू कर दी थी, जिसकी आलोचना भी हुई थी। 

प्रयोगधर्मी हो चुकी क्रिकेट संस्था भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को उन खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों में मौका देना चाहिए, जो दूसरे फार्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं टेस्ट टीम में खिलाया जा रहा? आखिर क्या कारण है कि चेतेश्वर पुजारा को केवल टेस्ट खिलाड़ी बनाकर छोड़ दिया गया है? उन्हें क्यों वनडे में मौका नहीं दिया गया?

अंजिक्या रहाणे जो टेस्ट के अच्छे खिलाड़ी हैं, वो टीम से ही बाहर हो चुके हैं। फिर बार-बार केएल राहुल को मौका देने पर सवाल तो खड़े ही होंगे। क्रिकेट फैंस की नाराजगी गलत नहीं है। आखिरकार बीसीसीआई की कोई जवाबदेही फैंस के प्रति भी होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed