फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   How can India national cricket team win of the World Cup 2023

एशिया कप : पाकिस्तान पर 'विराट' जीत से और मजबूत हुई टीम इंडिया की दावेदारी

Tue, 12 Sep 2023 01:28 PM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:28 PM IST
सार

भारतीय पिचों पर कुलदीप का कहर झेलने के लिए विपक्षी टीमों को तैयार रहना चाहिए। विकेटकीपर बल्लेबाज के.एल.राहुल ने भी शतक के साथ वापसी की है। वो वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं।

विज्ञापन
How can India national cricket team win of the World Cup 2023
भारतीय टीम ने जिस तरह से पाकिस्तान को हराया, उससे लगाता है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी 228 रनों की जीत दर्ज की। एशिया कप को क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों का मंच माना जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान पर इस बड़ी जीत ने भारतीय खिलाड़ियों को मनोवैज्ञानिक रूप से काफी मजबूती प्रदान की है। भारत और पाकिस्तान सदैव से एक-दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी भावनात्मक रूप से दोनों टीमों के मैचों से जुड़ जाते हैं। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ने 18 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ 356 रन बनाए। इससे पहले, यह करिश्मा भारत ने विशाखापट्टनम में वर्ष 2005 में किया था। हालांकि, तब 356 रन बनाने में भारत के 9 विकेट चले गए थे। उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 148 रनों की पारी खेली थी। कोलंबो के मैच में कई रिकॉर्ड भी भारत ने दर्ज कराए।

विज्ञापन

क्या प्रेमदासा स्टेडियम विराट कोहली को भाता है?

कोलंबो में शतक लगाकर विराट कोहली ने एशिया कप में अपने शतकों की संख्या 5 कर ली है। ऐसा करने वाले वो भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एशिया कप में सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और सुरेश रैना के नाम दो-दो शतक हैं। विराट कोहली का यह रिकॉर्ड छूना बेहद मुश्किल लगता है। विराट कोहली ने कोलंबो में वनडे क्रिकेट में अपने 13,000 रन भी पूरे किए। वो सबसे तेजी से 13,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचने में 267 पारियां खेलीं, जबकि सचिन तेंदुलकर को 13,000 रन तक पहुंचने में 321 परियां, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को 341 परियां, श्रीलंका के कुमार संगाकारा को 363 परियों और यहीं के सनत जयसूर्या को 416 परियां लग गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम विराट कोहली को भाता है। इसी स्टेडियम में उनका चौथा शतक था। भारत-पाकिस्तान मैच में विराट कोहली मैन ऑफ द मैच भी रहे और यह उनका 64वां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड था। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्हें 76 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले हैं, जबकि श्रीलंका के सनत जयसूर्या को 58, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को 57 और श्रीलंका के ही कुमार संगाकारा को 50 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

ये हैं भारत की बड़ी जीत

यदि भारत की बड़ी जीतों की बात की जाए तो 200 रन से अधिक अंतर से टीम इंडिया 1972 से 2021 के बीच चार बार जीती थी, लेकिन पिछले एक साल में, यानी वर्ष 2022 से अभी तक भारत चार बार 200 रन के अंतर से विपक्षी टीमों पर जीत दर्ज कर चुका है।

भारत के लिए अच्छा यह है कि बल्लेबाज और बॉलर जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ लय में नजर आए, उससे साफ है कि एशिया कप पर भारत ने अपनी प्रबल दावेदारी जता दी है। वर्ल्ड कप को लेकर भी भारत ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी स्विंग गेंदबाजी के साथ फॉर्म में लौट आए हैं।

जिस तरह से कुलदीप यादव ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी और 5 विकेट लिए तो कह सकते हैं कि भारतीय पिचों पर कुलदीप का कहर झेलने के लिए विपक्षी टीमों को तैयार रहना चाहिए। विकेटकीपर बल्लेबाज के.एल.राहुल ने भी शतक के साथ वापसी की है। वो वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं। यदि इसी फॉर्म में भारतीय टीम बनी रही तो वर्ल्ड कप में वो वर्ष 2011 वाला प्रदर्शन दोहरा सकती है और तीसरी बार वर्ल्ड कप को अपनी झोली में डाल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed