{"_id":"6a2cb88a41258a37650242ac","slug":"curiosity-and-learning-why-curiosity-grows-with-understanding-science-mystery-and-the-joy-of-discovery-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझ के साथ जिज्ञासा भी बढ़ती जाती है: क्यों अनिश्चितता और रहस्य जीवन को रोमांचक बनाते हैं?","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
समझ के साथ जिज्ञासा भी बढ़ती जाती है: क्यों अनिश्चितता और रहस्य जीवन को रोमांचक बनाते हैं?
Sat, 13 Jun 2026 07:25 AM IST
Devesh Tripathi
रिचर्ड फाइनमेन
रिचर्ड फाइनमेन
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जिज्ञासा का महत्व
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मुझे कभी इस बात की बेचैनी नहीं रही कि मेरे पास हर प्रश्न का उत्तर नहीं है। वास्तव में, मुझे लगता है कि जीवन की सबसे बड़ी सुंदरता इसी में है कि हम एक ऐसे ब्रह्मांड में रहते हैं, जो रहस्यों से भरा हुआ है। बहुत-से लोग निश्चितता चाहते हैं। पर, मैंने हमेशा अनिश्चितता को अपनाया है, क्योंकि जब हम यह मान लेते हैं कि हमने सब कुछ जान लिया है, उसी क्षण हमारी खोज समाप्त हो जाती है।जब मैं रात के आकाश को देखता हूं, तो मुझे केवल तारे नहीं दिखाई देते। मुझे प्रकृति की वह घटना भी दिखाई देती है, जो अरबों वर्षों से चल रही है। मैं सोचता हूं कि यह सब कैसे बना, क्यों बना, और किन नियमों के अनुसार काम करता है। कई लोग मानते हैं कि विज्ञान दुनिया के रहस्यों को खत्म कर देता है, पर मेरा अनुभव बिल्कुल अलग है। जब मैं किसी फूल को देखता हूं, तो मुझे उसकी खूबसूरती सिर्फ उसके रंगों में नहीं दिखती। मैं यह भी सोचता हूं कि वह कैसे बना, कैसे बढ़ा और कैसे प्रकृति ने उसे यह रूप दिया। दरअसल, विज्ञान किसी चीज के पीछे छिपी अद्भुत कहानी को सामने लाता है। इसीलिए, जितना अधिक हम प्रकृति और ब्रह्मांड को समझते हैं, उतने ही ज्यादा उत्सुक भी होते जाते हैं। मैंने यह समझा है कि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज केवल ज्ञान नहीं, बल्कि सीखने और जानने की जिज्ञासा है। ज्ञान सीमित हो सकता है, पर जिज्ञासा हमेशा नए सवाल पूछने और नई चीजें खोजने के लिए प्रेरित करती है। उदाहरण के लिए, जब कोई बच्चा पूछता है कि आकाश नीला क्यों दिखाई देता है, तो उसके मन में भी एक तरह की जिज्ञासा ही काम कर रही होती है, जो उसे प्रकृति के गहरे रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित करती है।
मुझे ऐसी दुनिया में रहना पसंद है, जहां अब भी बहुत-सी बातें ऐसी हैं, जिन्हें हम पूरी तरह नहीं जानते। यही अनजानी चीजें हमें नए सवाल पूछने और नई खोजें करने के लिए प्रेरित करती हैं। अगर हर सवाल का जवाब पहले से ही पता हो और कोई रहस्य बाकी न बचे, तो जीवन में रोमांच और आश्चर्य खत्म हो जाएगा।