फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Asia Cup 2023: Yuzvendra chahal has not been selected in india squad for asia cup 2023

एशिया कप से बाहर हुए युजवेंद्र चहल की वनडे क्रिकेट पारी का भी समापन!

Tue, 22 Aug 2023 08:47 AM IST
Vinod Patahk विनोद पाठक
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:47 AM IST
सार

युजवेंद्र चहल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को जरूरत पर विकेट दिलाते हैं। दाएं हाथ के लेग ब्रेक गुगली इस गेंदबाज ने कई बार टीम को संकट से उभरा है और वनडे में उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। उन्होंने 72 मैचों में 121 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी 5.26 है।

विज्ञापन
Asia Cup 2023: Yuzvendra chahal has not been selected in india squad for asia cup 2023
युजवेंद्र चहल को नहीं मिली एशिया कप की टीम में जगह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारत केवल एक स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव के साथ एशिया कप में उतरेगी। युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है। वैसे तो पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला है, लेकिन भारत के सभी मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे। श्रीलंका की पिचों पर स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में केवल एक स्पिनर, वह भी वरिस्ट (कलाई) स्पिनर को लेकर खेलना कितना सही फैसला है, यह तो एशिया कप में ही तय हो पाएगा, लेकिन युजवेंद्र चहल की कमी जरूर टीम को महसूस रहने वाली है।

विज्ञापन

जरूरत पर चहल ने दिलाए विकेट

एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप के लिए करीब-करीब टीम का चयन फाइनल कर लिया जाएगा तो यह माना जा सकता है कि युजवेंद्र चहल की वनडे की पारी अब लगभग समाप्त हो गई है। वह सिर्फ टी-20 के ही प्लेयर बनकर रह गए हैं, क्योंकि पिछला वनडे उन्होंने इसी साल जनवरी में खेला था, जिसमें वह सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में चहल ने 7.2 ओवर में दो विकेट लिए थे और 43 रन दिए थे। इस मैच में भारत ने 90 रनों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


युजवेंद्र चहल ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को जरूरत पर विकेट दिलाते हैं। दाएं हाथ के लेग ब्रेक गुगली इस गेंदबाज ने कई बार टीम को संकट से उभरा है और वनडे में उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। उन्होंने 72 मैचों में 121 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी 5.26 है। वह वनडे में पांच बार 4 विकेट और दो बार 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप में टीम इंडिया ने तेज गेंदबाजों के साथ ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। 13 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह निश्चित ही गेंदबाजी अटैक का नेतृत्व करेंगे। उनके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी एक्शन में नजर आएंगे।

स्पिन गेंदबाजी का दायित्व कुलदीप यादव को दिया गया है। पांचवें गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर या अक्षर पटेल एक्शन में दिख सकते हैं। तीनों ही ऑलराउंडर हैं। वैसे, कुलदीप यादव बाएं हाथ के वरिस्ट स्पिनर हैं। उनका भी वनडे में अच्छा रिकॉर्ड है। वह 84 मैचों में 141 विकेट ले चुके हैं। स्पिन अटैक का जिम्मा उन्हीं के कंधों पर रहने वाला है।

बुमराह पर सबकी नजरें

एशिया कप में सबकी नजरें जसप्रीत बुमराह पर रहने वाली हैं। बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो न केवल विपक्षी टीम के बैटिंग अटैक को तहस नहस कर देते हैं, बल्कि बेहद किफायती गेंदबाज भी माने जाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से चोटिल होने के कारण वह टीम इंडिया से बाहर रहे और उनका बेसब्री से क्रिकेट फैन्स इंतजार कर रहे थे। शायद यही कारण था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑयरलैंड भेजी टीम का कप्तान बनाकर उनको भेजा। यदि जसप्रीत बुमराह एशिया कप में बिना चोटिल हुए खेलने में सफल रहे तो भारत के लिए वर्ल्ड कप में एक बहुत बड़ा बूस्ट मिलने वाला है।

Asia Cup 2023: Yuzvendra chahal has not been selected in india squad for asia cup 2023
राष्ट्रगान गाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

संतुलित नजर आ रही है भारतीय टीम

बल्लेबाजों के सिलेक्शन को लेकर टीम इंडिया बेहद संतुलित नजर आ रही है। प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली (जो पिछले 5 एशिया कप में 3 बार 2012, 2016 और 2022 में भारत की तरफ से अधिकतम रन बनाने वाले बल्लेबाज है), शुभमन गिल, के.एल. राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव की जगह पक्की नजर आ रही है।

ग्यारहवें खिलाड़ी के लिए सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच संघर्ष रहने वाला है। हालांकि, यह संभव है कि मोहम्मद सिराज की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। 

एशिया कप में इस बार भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम खेल रही है, लेकिन मुख्य रूप से दावेदार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को माना जा रहा है। इसमें भी भारत और पाकिस्तान पर दुनिया की नजरें रहने वाली हैं। भारत के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी जीतना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप में दुनिया की टीमों के आगे भारत एक अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत कर पाएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed