Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   history of world literature the White Tiger Novel by Aravind Adiga

विश्व साहित्य का आकाश: व्हाइट टाइगर की काली दुनिया

Fri, 13 Nov 2026 04:42 PM IST
Dr. Vijay Sharma डॉ. विजय शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

‘व्हाइट टाइगर’ का इंडिया क्रूर, भ्रष्ट, अन्यायी है। जहां लोग एक-दूसरे के साथ जानवरों से भी बद्तर व्यवहार करते हैं, जहां सब कुछ बिकाऊ है, जहां गंगा नदी है, पर वह मोक्षदायिनी न होकर काली नदी है, मृत्यु नदी है। इसके किनारों पर के क्षेत्र अंधेरे हैं।

विज्ञापन
history of world literature the White Tiger Novel by Aravind Adiga
नॉवेल की दुनिया - फोटो : Freepik.com

विस्तार

इंग्लिश लेखन में भारतीय लेखकों का स्थान विशिष्ट है। 1981 में सलमान रुश्दी को ‘मिडनाइट’स चिल्ड्रेन’ के लिए बुकर पुरस्कार मिला। पुरस्कार की स्थापना के पच्चीस साल पूरे होने पर पुन: उन्हीं को इसी उपन्यास के लिए बुकर ऑफ बुकर्स मिला। फिर इस वर्ष 2008 में बेस्ट ऑफ द बुकर सलमान रुश्दी की इसी किताब को दिया गया।

विज्ञापन


 1997 में अरुन्धति को ‘गॉड ऑफ स्माल थिंग्स’ के लिए और 2006 में किरण देसाई को ‘इनहेरिटेंस ऑफ लॉस’ के लिए बुकर प्राप्त हुआ। और 2008 का अरविंद अडिगा को बुकर उनके उपन्यास ‘व्हाइट टाइगर’ के लिए प्राप्त हुआ। अंत में जिन छ: उपन्यासों को पुरस्कार के लिए छांटा गया था, उसकी सूचि में दो भारतीय लेखक थे, अधिकांश लोगों को आशा थी, यह अमिताव घोष के ‘सी ऑफ पोपीज’ उपन्यास को मिलेगा। परन्तु जूरी की पसंद पर वह दूसरे नंबर पर रहा। अब कई लोगों को बुकर मिला है।
विज्ञापन


‘व्हाइट टाइगर’ में बलराम की कहानी

एक ओर इंडिया सुपर पावर के रूप में उभर रहा है, दूसरी ओर अमीर-गरीब की खाई और चौड़ी होती जा रही है और इससे उत्पन्न संदर्भ चिंतित करने वाले हैं। अपने उपन्यास ‘व्हाइट टाइगर’ में इन्हीं संदर्भों को अरविंद अडिगा ने बलराम के स्वर में व्यक्त किया है। हमारे यहां पेय जल, बिजली, शौचालय, यातायात, स्वच्छता, अनुशासन, नम्रता या वक्त की पाबंदी नहीं है, परन्तु हजारों उद्यमी जरूर हैं और ऐसा ही एक उद्यमी बलराम हलवाई ‘व्हाइट टाइगर’ का नायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराम अपना परिचय एक उद्यमी एवं सोचने-विचारने वाले आदमी के रूप में देता है। उसके अनुसार वह देश का भविष्य है। आज की आउट सोर्सिंग सिस्टम पर व्यंग्य करते हुए वह कहता है, अब अमेरिका को यही उद्यमी चलाते हैं, जिन्होंने आउट सोर्सिंग के लिए कंपनियां खोली हुई हैं। उत्तर भारत के अंधेरों से निकल कर, वह बैंग्लोर में रह रहा है। सारे समय वह बात करता है, दो इंडिया की।

एक उजाले से भरपूर इंडिया की। दूसरे अंधेरे वाला इंडिया की। यह कहानी दो तरह के लोगों की है, एक जिनका पेट भरा-पूरा है, दूसरा जिनका पेट पिचका हुआ है। बड़े पेट वाले और छोटे पेट वाले। बलराम बड़े पेट वाला बनने का निश्चय करता है। इसके लिए वह अपराध करता है, पुलिस को घूस देता है, नियमों को तोड़ता-मरोड़ता है। ऐसे ही तो लोग बड़े पेट वाले बनते हैं।

‘व्हाइट टाइगर’ का इंडिया क्रूर, भ्रष्ट, अन्यायी है। जहां लोग एक-दूसरे के साथ जानवरों से भी बद्तर व्यवहार करते हैं, जहां सब कुछ बिकाऊ है, जहां गंगा नदी है, पर वह मोक्षदायिनी न होकर काली नदी है, मृत्यु नदी है। इसके किनारों पर के क्षेत्र अंधेरे हैं। जिसमें नहाने का अर्थ है, मुंह में गू, गोबर (गाय का नहीं, भैंस का), पुआल और सड़े हुए मानव शरीर के अंगों के और साथ ही भिन्न प्रकार के औद्योगिक अम्ल का घुसना।

चीन के प्रमुख बैंगलोर आने वाले हैं, उन्हीं को संबोधित करके पूरी किताब लिखी गई है। चूंकि किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को  मात्र इंडिया शायनिंग ही दिखाया जाता है, इसलिए बलराम उन्हें वास्तविक इंडिया दिखाना चाहता है। उसका विश्वास है, वह भविष्य और दुनिया के भविष्य पीत (चीन) और भूरे (इंडियन्स) आदमी के साथ है। बलराम अनपढ़ है, पर मूर्ख नहीं।

किताब विस्तार से उसकी नजर से, उसकी दुनिया की कमियों और कमीनेपन को दिखाती चलती है। भाव वाली भी और अभाव वाली भी। पाठक भी उसके साथ इस दुनिया की सैर करता है।

यहां सात रातों में की गई बलराम की आत्मस्वीकृतियां हैं। एक नौकर की आत्मस्वीकृतियां हैं, जो स्वतंत्र होने केलिए, सफलता पाने केलिए कुछ ऐसा कर गुजरता है, जिसे वह पाठक से छिपाता नहीं है। पाठक को प्रारंभ में ही वह बता देता है, उसने अपने मालिक की हत्या की है, उसने यह कैसे और क्यों की है, जानने केलिए पाठक पूरा उपन्यास पढ़ाना चाहता है। किसी दिन यदि लोगों की नालियां, खुड्डियां बोलने लगेंगी, तो जो बोलेंगी, बलराम वही बोलता है।

वह मध्यवर्ग की आवाज है, जो स्टेशन, बस अड्डे, बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों में सुनी जाती हैं। चाहे वह रिक्शा चला कर टीबी से सरकारी अस्पताल में मरता बलराम का पिता हो। अस्पताल जहां डॉक्टरों के स्थान पर गाय-बकरियां घूम रही हैं, अथवा ताड़ी की दुकान पर बैठे लोग। बलराम स्कूली शिक्षा समाप्त नहीं कर पाता है, उसका व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है, वह भ्रष्ट होता जाता है। पाठक की सहानुभूति उससे बनी रहती है।


रमीन बहरानी ने 2021 में इसी नाम से फिल्म बनाई है।



--------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed