फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   ageing-spiritual-growth-inner-journey-elderly-life-perspective-old-age-meaning-self-discovery-peace-reflection

नई उड़ान भरने का समय: बढ़ती उम्र केवल शरीर का बदलना नहीं, भीतर की दुनिया के धीरे-धीरे खुलने की प्रक्रिया

Fri, 01 May 2026 08:01 AM IST
Devesh Tripathi थॉमस मूर
थॉमस मूर Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 01 May 2026 08:01 AM IST
सार

बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर एक अनोखी आध्यात्मिक यात्रा रचते हैं, जो तब महसूस होती है, जब हम गहराई से जीते हैं और बिना दिखावे के अपने भीतर उतरते हैं। दरअसल, वृद्धावस्था एक नई उड़ान है, जहां आत्मा पंख फैलाकर ऊंचाइयों की ओर बढ़ती है।

विज्ञापन
ageing-spiritual-growth-inner-journey-elderly-life-perspective-old-age-meaning-self-discovery-peace-reflection
बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

बढ़ती उम्र केवल शरीर का बदलना नहीं है, यह भीतर की दुनिया के धीरे-धीरे खुलने की प्रक्रिया भी है। जैसे-जैसे हम जीवन के लंबे सफर को पीछे मुड़कर देखते हैं, वैसे-वैसे बाहरी उपलब्धियों का आकर्षण कम होने लगता है और भीतर की आवाज स्पष्ट सुनाई देने लगती है। इस पड़ाव पर पहुंचकर गैर-जरूरी चीजों के पीछे भागना व दुनिया में अपनी जगह तय करने की होड़ धीमी पड़ जाती है, और उसकी जगह लेती है-शांति, चिंतन और आत्मिक खोज।
विज्ञापन


जीवन के इस पड़ाव पर व्यक्ति स्वाभाविक रूप से उन प्रश्नों की ओर आकर्षित होता है, जो पहले कभी समय के अभाव या व्यस्तता के कारण अनदेखे रह गए थे। ‘मैं कौन हूं?’, ‘मेरे जीवन का उद्देश्य क्या है?’,  जैसे प्रश्न मन में गहराई से उठने लगते हैं। यह वह समय होता है, जब व्यक्ति बाहरी दुनिया से थोड़ा हटकर अपनी आत्मा के करीब आता है। जब जीवन की रफ्तार धीमी होती है, तब हम उन बातों को महसूस कर पाते हैं, जो पहले अनदेखी रह गई थीं। यह वह समय होता है, जब व्यक्ति भीतर से मजबूत बनता है, अपनी आत्मा को समझता है और जीवन के रहस्यों को स्वीकार कर सकता है।
विज्ञापन


कई बुजुर्ग धार्मिक मार्गों पर चलते रहते हैं, और उनमें उन्हें सुकून मिलता है। यह उनके लिए केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का सहारा होता है। इसलिए परिवार और देखभाल करने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि उनकी आस्था का सम्मान करना, उन्हें मानसिक और भावनात्मक शक्ति देता है। बुजुर्ग केवल परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने जीवन में खोज की है, प्रयोग किए हैं। उनके लिए आध्यात्मिकता प्रकृति, कला, सेवा, ध्यान और योग में भी मिलती है। वे अपने अनुभवों के आधार पर एक ऐसी आध्यात्मिक यात्रा रचते हैं, जो उनके लिए व्यक्तिगत और सजीव होती है। सच्ची आध्यात्मिकता जीवन से अलग नहीं होती, बल्कि हर अनुभव में मौजूद होती है। यह तब महसूस होती है, जब हम गहराई से जीते हैं, जब हम बिना किसी दिखावे के अपने भीतर उतरते हैं। दरअसल, वृद्धावस्था एक नई उड़ान है, जहां आत्मा अपने पंख फैलाए ऊंचाइयों की ओर बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed