{"_id":"5f152fc94a2259247a157a26f63bfd37","slug":"youth-will-vote-for-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Thu, 30 Oct 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा में युवाओं ने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव में मतदान करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
आधार शिविर कटड़ा से आठ किलोमीटर दूर पैंथल और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं की एक बैठक बुधवार को पैंथल पार्क में एमएलसी जुगल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में युवाओं ने क्षेत्र के विकास का हवाला देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की बात कही। इसके साथ अधिकतर युवाओं ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति से ऊपर उठकर विकास को तव्वजो देंगे।
विज्ञापन
बुधवार शाम को पैंथल पार्क में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने स्पष्ट किया कि हर बार चुनाव में कई ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं, जिनका विकास से कोई सबंध नहीं होता।
विज्ञापन
ऐसे में सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होते हैं। उनका कहना था कि ग्रामीणों की कई ऐसी छोटी-छोटी समस्याएं रहती हैं, जिसका हल मतदान के माध्यम से हो सकता है।
शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास को ही तवज्जो दी है। शिक्षा, बिजली, पानी आदि से जुड़ी समस्याओं के निपटारे का हर संभव प्रयास किया है और आगे भी जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सरदारी लाल दूबे, रविनाग, राजेश सडोत्रा, राजिंदर ठप्पा मौजूद रहे।