फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Women involved in the preparation of Holly

होली की तैयारी में जुटीं महिलाएं

Sun, 20 Mar 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 20 Mar 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women involved in the preparation of Holly
महिलाएं जुटी होली की खरीददारी में - फोटो : अमर उजाला
 होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां घरों की साफ-सफाई शुरू हो गई है तो वहीं महिलाएं चिप्स, पापड़ और गुझिया बनाने में जुट गई हैं। जबकि त्योहार में लोगों को परेशानी न हो इस देखते हुए नगर पालिका प्रशासन सफाई के साथ ही निर्वाध पेयजलापूर्ति की व्यवस्था में लग गया है। 
विज्ञापन

 
होली के त्योहार को देखते हुए नगर में रंग और गुलाल की दुकानें सज गई हैं। कैसेटों की दूूकानों पर होली के गीतों का कैसेट बिकने लगा है। बच्चों के उत्साह को देखते हुए अभिभावक रंगों और पिचकारी की खरीदारी करने लगे हैं। बाजार तरह-तरह के होलियाना रेडिमेड परिधानों से पट गया है। बच्चों की अपनी पसंद है तो बड़ों की अपनी। महिलाओं के लिए भी महानगरों की तर्ज पर एक से बढ़कर एक डिजाइन वाले परिधान दुकानों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक प्रतिष्ठान के प्रोप्रराइटर मोनू जायसवाल ने बताया कि इस बार होली के लिए रंग-बिरंगे परिधान सभी वर्गों को को लुभाने वाले हैं। खासियत यह भी है कि उन पर 10 से 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने मुहल्ला व वार्ड स्तर पर रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। होली के दौरान नगर में निर्वाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष  रेखा जायसवाल ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था पर नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। होली पर सभी को स्वच्छ जल की किल्लत न हो इसके लिए नगर पालिका प्रशासन निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था कर रहा है।
उधर, जिला प्रशासन की ओर से त्योहार को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसके तहत जिले के सभी थानों के थानाध्यक्षों को क्षेत्रीय लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अवांछनीय तत्वों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके लिए पुलिस भी लोगों से सहयोग करने की अपील कर रही है। पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा बताते हैं कि सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर पर्व पर खुशहाली बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed