फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Women can not become a city Qazi

महिला नहीं बन सकती शहर काजी

Wed, 09 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर। Updated Wed, 09 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women can not become a city Qazi
हनीफ बरकाती - फोटो : kanpur
कानपुर। महिला शहरकाजी को गैरशरई और नाजायज बताते हुए मुफ्ती-ए-शहर हनीफ बरकाती ने फतवा जारी किया है। फतवे के मुताबिक कोई महिला आलिमा और मुफ्ती तो बन सकती है, लेकिन शहर काजी का पद उसके लिए नहीं है। पैगंबर-ए-इस्लाम के जमाने में भी ऐसा नहीं हुआ और उसके बाद इस्लाम के चारों इमामों ने औरतों को काजी के पद के लिए नाजायज बताया है। मुफ्ती के मुताबिक अगर किसी औरत को काजी बनाकर उसके फैसले पर अमल कराया गया तो ऐसा करने वाला गुनहगार होगा।
विज्ञापन

मुफ्ती-ए-शहर से फतवा मांगा गया था कि क्या किसी औरत के काजी बनने के लिए डिग्री की जरूरत है। बिना डिग्री के कोई काजी बन सकता है या नहीं? जवाब में उन्होंने कहा कि शहर काजी तमाम शरई मसलों के अलावा लड़ाई-झगड़े के मामलों में दोनों पक्षों में समझौता या फैसला कराता है। महिला यह काम नहीं कर सकती। पहले  सुल्तान या उनका प्रतिनिधि शहर काजी नियुक्त करते थे।
विज्ञापन

अब उस क्षेत्र का सबसे बड़ा आलिम-ए-दीन शहर काजी नियुक्त करता है। यह फतवा सुन्नी महिला शहर काजी मारिया फजल के लिए दिया गया है। उन्हें आल इंडिया महिला बोर्ड ने काजी मनोनीत किया है। उलेमा की तरफ से हो रहे विरोध के बाद मारिया फजल बैकफुट पर आ गई हैं। उनके मनोनयन के विरोध में मुफ्ती शमीम नूरी और बरेली शरीफ के मौलाना असजद रजा खां भी बयान जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed