{"_id":"58ebd20d4f1c1b6137cf5b3d","slug":"wine-shop-liquor-road-middle-protest-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क जमाई शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क जमाई शराब की दुकान
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास बनाया गया शराब ठेका।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी सब कुछ देखते हुए ठेकेदारों को खुली छूट दे रहे हैं। इसका फायदा उठाकर एक ठेकेदार ने तमाम नियमों को धता बताते हुए मिनी बाईपास पर सड़के के बीचों बीच ही शराब का ठेका खोल दिया। हैरानी की बात है कि शराब ठेके से चंद कदम की दूरी पर ही रेलवे लाइन है और दूसरी ओर कुछ गज पर ही स्कूल। इससे स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों में भी रोष है।
चंद गज की दूरी है स्कूल
शराब ठेके से चंद गज की दूरी पर ही शहर के दो जाने माने स्कूल हैं। यहां हजारों की संख्या में विद्यार्थी आते हैं। काफी विद्यार्थी रोहतक रोड की ओर से रेलवे लाइन क्रॉस कर आते हैं, जिनको बिलकुल शराब ठेके के साथ से ही गुजरना पड़ता है।
लाइन पार ठेके पर भी विवाद
मिनी बाईपास पर भटनागर कॉलोनी में बने शराब ठेके का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको बंद कराने के लिए कॉलोनी के लोगों ने रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था। इस पर आबकारी विभाग ने ठेका उठवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन शराब ठेका नहीं उठने पर सोमवार को लोगों ने यहां धरना देकर रोष जताया। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सत्यबाला मौके पर पहुंची और दो दिन में ठेका कहीं और शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
होगी कार्रवाई
सड़क के बीच में शराब का ठेका खोला गया है तो यह गलत है। नियमानुसार ही शराब की दुकान खुलनी चाहिए। उप जिला आबाकारी एवं कराधान अधिकारी को इसकी जांच के लिए कहा जाएगा। यदि गलत है तो ठेेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार, सिटीएम