फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Windy, five scorched by buses

बारातियों से भरी बस में उतरा करंट, पांच झुलसे

Wed, 21 Jun 2017 11:16 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Windy, five scorched by buses
डेमो - फोटो : demo pic
बारातियों से भरी बस में हाईटेंशन लाइन का तार छूने से करंट उतर आया। इससे चार बाराती और हेल्पर झुलस गए। इन लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



थाना मेरापुर के गांव स्योगनपुर निवासी जोगेंद्र सिंह की बेटी काजल की शादी जिला एटा के थाना मलावन के गांव बराखेड़ा निवासी कुलदीप पुत्र जयपाल सिंह के साथ तय हुई थी। कुलदीप की बारात मंगलवार को आई थी। मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कुछ बाराती बस से 2:30 बजे घर की ओर चल दिए। अभी बस गांव से कुछ ही दूर पहुंची थी, तभी हाईटेंशन लाइन का तार बस में छू गया। इससे उसमें करंट उतर आया।


करंट के झटकों से हड़कंप मच गया। बस में सवार कुछ बाराती शीशा तोड़ कर तो कुछ बाराती गेट से उतर कर भाग निकले। चालक बस से कूद पड़ा। इस दौरान बस में सवार जिला एटा के थाना सकीट के गांव खुरुआखेड़ा निवासी हेल्पर सतेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह, गांव बराखेड़ा निवासी सुखदेव सिंह, उसका भाई कालीचरन, निराशा पुत्री रामबरन, गांव खागरपुर निवासी अंजू पुत्री प्रेमपाल करंट लगने से झुलस गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना एंबुलेंस और यूपी 100 को दी गई। पुलिस ने आननफानन में एंबुलेंस से घायल बारातियों को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया। यहां हेल्पर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं अन्य बारातियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखदेव ने बताया कि चालक की नजर न पड़ने के कारण बस तार से छू गई। खबर मिलने पर शादी कार्यक्रम के दौरान भी अफरातफरी सी रही। घायल बारातियों ने बताया कि तार जर्जर होेने के कारण काफी नीचे लटक रहा था। इसी कारण बस के गुजरने पर उसके ऊपरी हिस्से में तार छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed