{"_id":"5741f4674f1c1bbc15690b57","slug":"will-face-the-problem-of-the-rural-population-abvp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण जनता की समस्या से रूबरू होगी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण जनता की समस्या से रूबरू होगी एबीवीपी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 22 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यशाला में बोलते पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गांव के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उनके बीच जाएंगे। सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत अगले माह में संगठन के 100 कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी करेंगे। जिसके लिए रविवार को आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशाला यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें फैजाबाद से आए अवध प्रांत के प्रदेश मंत्री रमन सिंह ने कहा कि गांवों के लोगाें की समस्याओं की जानकारी के लिए पांच से 15 जून के बीच एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें संगठन के कम से कम 100 से अधिक कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में जाकर लोगाें को मिलेंगे और उनकी समस्याओं से अवगत होंगे।
विज्ञापन
सह विभाग प्रमुख डा. बीएस पांडेय ने कहा कि सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कार्य करना है। प्रत्येक विकास खंड में कम से कम पांच से अधिक कार्यकर्ता गांवों में जाकर प्रवास करेंगे और ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
जिला संयोजक उमापति मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए बेहतर रणनीति तैयार करनी होगी। जिला छात्रा प्रमुख डा. शीला पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों से संवेदनात्मक स्तर से जुड़ें। राजकीय इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मिश्र ने भी अपने विचार दिए। इस दौरान अमन मिश्र, सिद्धार्थ मिश्र, नीतेश कुमार, शिवम अवस्थी, सत्यम मिश्रा, ओमवीर आदि मौजूद रहे।