{"_id":"69faeedb0f30117981029d57","slug":"wife-of-deceased-police-constable-gets-rs-1-crore-insurance-amount-bastar-news-c-1-1-noi1494-4248066-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा: दिवंगत पुलिस जवान की पत्नी को मिली एक करोड़ की बीमा राशि, आरक्षक का 11 जनवरी 2026 को हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा: दिवंगत पुलिस जवान की पत्नी को मिली एक करोड़ की बीमा राशि, आरक्षक का 11 जनवरी 2026 को हुआ था निधन
Wed, 06 May 2026 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:39 PM IST
सार
अरनपुर में आरक्षक के रूप में कार्य कर रहे जवान की 11 जनवरी की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दंतेवाड़ा एसपी ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आरक्षक की पत्नी को मुआवजा दिलाने के लिए काफी प्रयास किये थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षक की पत्नी को सौपा गया चेक
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले में आरक्षक के रूप में कार्य कर रहे जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दंतेवाड़ा एसपी ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आरक्षक की पत्नी को मुआवजा दिलाने के लिए काफी प्रयास किये। जिसका नतीजा निकला की 4 माह के बाद बैंक कर्मचारियों ने दंतेवाड़ा एसपी की मौजूदगी में आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
बता दे कि जिला दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर में पदस्थ रहे आरक्षक स्वर्गीय भगतराम अट्टामी का 11 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश में पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत आर्थिक सहायता की के रूप से पूरे दस्तावेज को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मामले का जल्द निराकरण करते हुए दिवंगत आरक्षक स्व. भगतराम अट्टामी की पत्नी मिट्को अट्टामी को 1 करोड़ की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं एसबीआई शाखा प्रबंधक राहुल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। इस राशि पुलिस कर्मियों हेतु बैंक द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदान की गई है। बीमा सहायता राशि प्राप्त करने के बाद दिवंगत जवान के परिजनों ने बैंक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में बैंक एवं पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन