{"_id":"6afcbccfcc122873850f3976","slug":"wedding-season-brings-a-buzz-to-the-textile-market-in-bahadurgarh-business-turnover-estimated-at-10-crore-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129186-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के सीजन में बहादुरगढ़ के कपड़ा बाजार में रौनक, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के सीजन में बहादुरगढ़ के कपड़ा बाजार में रौनक, 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
-फोटो 84 : शहर में एक दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। शादियों के सीजन में कपड़ा बाजार में रौनक छाई हुई है। सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में दूल्हा-दुल्हन के लहंगे और शेरवानी की खरीदारी जोरों पर है। डिजाइनर बुटीक और वेडिंग स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
दुकानदारों के मुताबिक इस बार पारंपरिक पहनावे के साथ-साथ थीम आधारित और कस्टम डिजाइन वाले कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ी है। कारोबारियों को इस सीजन में 10 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है।
बहादुरगढ़ के मेन बाजार में रेडीमेड कपड़ा विक्रेता सुशील कुमार ने बताया कि बाजार में दुल्हन के लहंगे 12 हजार से 55 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। मांग के अनुसार इससे महंगे लहंगे भी बिक रहे हैं। वहीं, दूल्हों की शेरवानी 7 हजार से 20 हजार रुपये तक की है।
विज्ञापन
इनमें 10 से 12 हजार रुपये वाली शेरवानी खूब बिक रही है। शहर के बुटीक की भी इन दिनों चांदी है। यहां दो महीने पहले से ही शेरवानी समेत अन्य कपड़ों की सिलाई के लिए बुकिंग हो रही है, ताकि फिटिंग और डिजाइन में कोई कमी न रह जाए।
नाहरा-नाहरी रोड के कपड़ा व्यापारी विक्रम जैन ने बताया कि लोग बहादुरगढ़ से दिल्ली जाकर भी कपड़े खरीदते हैं, लेकिन ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में आकर्षक डिजाइन वाले कपड़ों का स्टॉक मंगाया गया है। इस बार दूल्हा-दुल्हन के थीम आधारित वस्त्रों की सबसे ज्यादा मांग है। इनमें कलर कॉम्बिनेशन जैसे पिंक और डार्क ग्रीन, रेड और डार्क ग्रीन के अलावा सिल्वर पर सुनहरे धागों की कढ़ाई वाले कपड़े शामिल हैं।
बजाय किराये पर लेने का बढ़ रहा चलन
मेन बाजार के दुकानदार मुरली मनोहर ने बताया कि शादी में दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों पर हजारों रुपये खर्च करने के बजाय अब लोग किराये पर कपड़े लेना पसंद कर रहे हैं। बाजार में दुल्हन के लिए डिजाइनर लहंगे, भारी साड़ियां और गाउन, जबकि दूल्हे के लिए शेरवानी, सूट, साफा व अन्य पारंपरिक परिधान किराये पर उपलब्ध हैं। बजट में शादी करने वाले परिवारों के साथ-साथ फैशन के शौकीन युवा भी इस विकल्प को पसंद कर रहे हैं।
किराये पर कपड़ों के अनुमानित दाम
- दुल्हन का डिजाइनर लहंगा : 3,000 से 6,000 रुपये
- दूल्हे की शेरवानी : 2,000 से 4,000 रुपये
- ब्राइडल गाउन : 2,000 से 5,000 रुपये
- भारी साड़ी : 1,000 से 2,500 रुपये
- दूल्हे का सूट : 1,200 से 2,000 रुपये
फोटो 84 : शहर में एक दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
फोटो 85 : शहर में एक दुकान में खरीदारी करते लोग। संवाद