फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Voters had to wait due to the portal running slowly.

पोर्टल धीमा चलने से मतदाताओं को करना पड़ा इंतजार

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 23 Aug 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Voters had to wait due to the portal running slowly.
23jjrp02- पीएमश्री कन्या स्कूल में लोगों के नोटिस पर सुनवाई करते बीएलओ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहे। नागरिकों ने नाम जोड़ने, विवरण संशोधन और अपात्र नाम हटाने के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज कराईं।
इस दौरान पोर्टल धीमा चला, जिससे जानकारी अपलोड करने में समय लगा और वोटरों को इंतजार करना पड़ा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभियान आगामी 29 और 30 अगस्त को भी आयोजित होगा। उन्होंने जिलावासियों से इन दिनों का लाभ उठाने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारंभिक सूची में नहीं है, तो फॉर्म-6 भरकर दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। दावे के साथ आवश्यक दस्तावेज और घोषणा-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। यह अभियान मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 से संशोधन के लिए आवेदन करें। आवेदन के साथ निर्धारित दस्तावेज और घोषणा-पत्र संलग्न करना आवश्यक है। अपात्र, मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराएं। जानकारी या सहायता के लिए ईआरओ कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed