फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   villagers misbehaved to police men , when the reached on the information related cow slaughtering

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस से धक्का मुक्की

Sat, 22 Jul 2017 07:23 PM IST
पूरनपुर (पीलीभीत)।
पूरनपुर (पीलीभीत)। Updated Sat, 22 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
villagers misbehaved to police men , when the reached on the information related cow slaughtering
villagers misbehaved to police men , when the reached on the information related cow slaughtering - फोटो : villagers misbehaved to police men , when the reached on the information related cow slaughtering
गोवंशीय पशु की हत्या की सूचना पर शेरपुरकला पहुंची पुलिस ने गली से निकल कर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। इसका विरोध करते हुए महिलाओं ने पुलिस टीम का घेराव कर धक्का मुक्की की। आक्रोशित महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए उसे छुड़वा लिया। इससे पहले पुलिस ने गांव के एक घर में छापा मारकर 80 किलोग्राम मांस, मांस काटने के उपकरण समेत शेरपुरकला के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अबरार, पप्पू और पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसआई जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शेरपुरकला में गोवंशीय पशुओं की हत्या की सूचना पर उनके नेतृत्व में एसआई घनश्याम बहादुर, देवेंद्र कुमार आदि ने शेरपुरकला के एक घर में छापा मारा। घर के अंदर तीन लोग मांस के टुकड़े कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 80 किलोग्राम गोवंशीय पशु का मांस, मांस काटने के उपकरण समेत शेरपुरकलां के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अबरार, पप्पू और पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई। पुलिस की छापामार कार्रवाई से धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इधर कुछ लोग पुलिस से बचकर इधर, उधर होने लगे। इस दौरान गली से निकलकर जा रहे युवक को भी पुलिस आरोपी समझ पकड़ लिया। आरोप है कि इसके विरोध में एकत्र हुई महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए पुलिस टीम का घेराव कर धक्का मुक्की कर युवक को पुलिस से छुड़वा लिया। मांस और  मांस काटने के उपकरणों के साथ पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस ने एसएसआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया। बरामद मांस का पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराया गया। 
विज्ञापन

शेरपुरकला में दबिश देकर गोवंशीय पशु का मांस, मांस काटने के उपकरण सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मोहल्ला से निकलकर भागने का प्रयास कर रहे एक युवक को शक के आधार पर पकड़ लिया गया था, पुलिस उससे कुछ पूछताछ करती की इससे पहले एकत्र हुई महिलाओं और अन्य लोगों ने युवक को निर्दोष बताते हुए विरोध किया। इस पर उसे छोड़ दिया गया। धक्का मुक्की आदि का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह यादव, एसएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed