{"_id":"585c2f354f1c1b2e4ee3a5fa","slug":"upload-data-business-for-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के लिए डाटा अपलोड करें कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के लिए डाटा अपलोड करें कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
computer, news news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस एंड गुड्स टैक्स (जीएसटी) लागू करने की तैयारी की कड़ी में वाणिज्यकर विभाग ने डाटा अपलोड करने के लिए 31 दिसंबर तक लाइनें खोल रखी हैं। इनके जरिये कारोबारी अपने कारोबार का ब्यौरा और टर्नओवर केंद्र सरकार की साइट पर भेज सकता है। जीएसटी नाम से साइट उपलब्ध है। इसकी सूचना कारोबारियों को उनके ई-मेल पते और मोबाइल पर भेज दी गई है।
वाणिज्य कर विभाग मान रहा है कि एक अप्रैल-2017 से जीएसटी लागू हो सकता है। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को अपने कारोबारियों का ब्यौरा अपलोड (डाटा ट्रांसफर) करने का समय निर्धारित कर दिया है। इसके तहत कारोबारियों को 31 दिसंबर का समय दिया गया है। कारोबारियों को अपने कारोबार का ब्यौरा जीएसटी पोर्टल पर खुद ही ऑनलाइन अपलोड करना है। इसके लिए सभी व्यापारियों के मोबाइल पर लॉगइन आईडी औक पासवर्ड भेज दिए गए हैं। जिन व्यापारियों नहीं मिले हैं, वे वाणिज्यकर कार्यालय में हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। जीएसटी पोर्टल में ब्यौरा अपलोड करने के लिए कारोबारी अपना पासवर्ड भी बदल सकते है।
‘जो कारोबारियों जीएसटी पोर्टल में ऑन लाइन ब्यौरा नहीं भर पा रहे हैं, वे कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। ऐसे कारोबारियों की सुविधा के लिए तीन हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। साथ ही हर जिले में एक-एक हेल्प डेस्क भी है।’
विज्ञापन
मेवालाल गुप्ता, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन
ये ब्यौरा देना है
- विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया गया प्रोविजनल आईडी
- विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया गया पासवर्ड
- ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट नंबर
- बैंक आईएफएससी कोड, व्यापार से संबंधित साक्ष्य
- कारोबारी का फोटो, हस्ताक्षरकर्ता का फोटो और साक्ष्य
- बैंक पासबुक के कवर पेज की फोटो कापी
इन शिविरों में करें जानकारी
-----------------------
दिनांक स्थान
23 दिसंबर मेडिकल कॉलेज चौराहा और मऊरानीपुर
24 दिसंबर मानिक चौक, सुभाष गंज, आंतिया तालाब,
सीपरी बाजार, बिजौली और सदर बाजार
26 दिसंबर मिनर्वा चौराहा, नगरा बाजार और बबीना
27 दिसंबर चिरगांव और मऊरानीपुर
28 दिसंबर ग्वालियर रोड, झोकन बाग और बड़ागांव
29 दिसंबर बरुआसागर