फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Unidentified youth's body found in drain, police engaged in investigation

नाले में मिला युवक का सड़ा-गला शव: ग्रामीणों को आई बदबू तो चला पता, पुलिस जुटी जांच में; अभी शिनाख्त नहीं

Tue, 17 Feb 2026 03:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 03:23 PM IST
सार

कांकेर के कुलगांव नाले में एक सड़ा हुआ अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। जांच की तो शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Unidentified youth's body found in drain, police engaged in investigation
शव मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम कुलगांव के नाला में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को बदबू आने पर चला पता बताया जा रहा है कि आज सुबह कुलगांव के कुछ ग्रामीण किसी काम से नाला की ओर गए हुए थे। वहां ग्रामीणों को एक अजीब सी बदबू आई। बदबू के स्रोत की ओर जाने पर उन्होंने देखा कि एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। शव काफी सड़ चुका था और बदबू आने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा 
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और चौकियों में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनाख्त के लिए पुलिस की कवायद 
फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि शव कुछ दिनों से नाले में पड़ा हो सकता है, जिसके कारण वह पूरी तरह से सड़ गया। पुलिस ने शव के हुलिए और अन्य पहचान योग्य प्रतीकों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed