फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   unesco, world harritage, capitol complex, yoga day, pm modi, namo in capitol complex, chandigarh,

योग दिवस ने दिलाई कैपिटल कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय पहचान

Mon, 18 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
unesco, world harritage, capitol complex, yoga day, pm modi, namo in capitol complex, chandigarh,
modi in capitol complex
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह का सफल आयोजन भी इस बार कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हुआ था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में शरीक होकर योगाभ्यास किया था। इतिहास में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हुआ था। कार्यक्रम में एक साथ 30 हजार 500 लोगों ने योग किया था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वभर के मीडिया की नजरें यहीं थी। इससे पहले ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के नीचे बने सभागार में स्विट्जरलैंड के स्पेक्ट्रम डांस का आयोजन भी हो चुका है। स्पेक्ट्रम कॉम्प्लेक्स में होने वाला पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम था। इसके बाद लोहड़ी भी यहां मनाई गई।
विज्ञापन


कैपिटल कॉम्प्लेक्स के आस-पास बना है बफर जोन
इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोज) की टीम पहले ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स का दौरा कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ले चुकी है। प्रशासन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में किसी तरह का निर्माण नहीं करने और संरक्षण का प्लान बनाकर यूनेस्को को सौंप चुका है। इस प्लान के मुताबिक चाहे कोई भी अधिकारी बदल जाए, वह चाहकर भी कैपिटल काम्प्लेक्स में मनमर्जी से कोई नवनिर्माण नहीं करवा सकता। इसके आसपास बफर जोन निर्धारित किया गया है। जिसमें किसी तरह का अतिक्रमण और निर्माण नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 करोड़ से लगेंगी लाइटें, नाइट टूरिज्म भी विकसित किया जाएगा
कैपिटल कॉम्प्लेक्स को नाइट टूरिज्म के तौर पर भी डेवलप किया जाएगा। इसके लिए 8 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट बनाया गया है। इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर जो पेंच फंसे थे, उन्हें दूर कर लिया गया है। अगस्त से लाइटिंग का काम शुरू हो जाएगा। 11 से 21 अक्तूबर 2015 तक पहली बार इसे रात में लोगों के लिए खोला गया था। इस दौरान सभी बिल्डिंगों में रोशनी की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पर्यटकों का भी जबर्दस्त रुझान देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed