{"_id":"5cfaadf4bdec22075c118834","slug":"two-youths-dead-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Sat, 08 Jun 2019 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
road accident
शुक्रवार को देर रात करीब सवा नौ बजे कसया थानाक्षेत्र के सपहा चौराहे पर दो बाइक्स की आपसी भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो लोग बुरी घायल हो गये। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिकटा बड़गांव निवासी आरिफ उम्र 22 वर्ष और नसीम उम्र 24 वर्ष किसी काम से कसया तुर्कपट्टी मार्ग के रास्ते कुशीनगर की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही कसया थाना क्षेत्र के सपहा बाजार चौराहे पर पहुंचे सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा गए।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए जबकि टकराये अज्ञात दोनों बाइक सवार भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 100 तथा एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया तथा घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया और स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक भी मौका देखकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।