{"_id":"5bf9951fbdec22418e1ad5a3","slug":"two-thousand-workers-left-for-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार कार्यकर्ता अयोध्या के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार कार्यकर्ता अयोध्या के लिए हुए रवाना
महोबा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दो हजार कार्यकर्ता अयोध्या के लिए हुए रवाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। राम मंदिर निर्माण संकल्प के लिए अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली विराट धर्मसभा के लिए जिले से हिंदु संगठनों के दो हजार कार्यकर्ता शनिवार की रात अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों ने गजब का उत्साह दिखाई दिया। जिले से 20 बसें, 25 चार पहिया वाहनों के अलावा तमाम कार्यकर्ता निजी साधनों से जय श्रीराम के जयकारे लगाते रवाना हुए।
अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में शामिल होने को लेकर एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के पदाधिकारियों ने बैठककर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए तैयारियां की गई थी। साथ ही शुक्रवार की शाम बाइक रैली निकालकर कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई। शनिवार को शाम 8 बजे से शहर के डाक बंगला मैदान में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। कबरई, श्रीनगर, चरखारी, पनवाड़ी, जैतपुर से बसों और चार पहिया वाहनों में सवार होकर कार्यकर्ता डाकबंगला पहुंचे। रात नौ बजे करीब दो हजार कार्यकर्ता बसों और चार पहिया वाहनों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए। राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। अयोध्या जाने वालों में प्रमुख रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक सतेंद्र प्रताप व विश्व हिंदू परिषद के मनोज शिवहरे, संघ के जिला प्रचारक पुनीत, संघ के जिला कार्यवाहक लक्ष्मी नारायाण, जीतू विश्वकर्मा, अनूप कुमार, दुर्गेश सिंह आदि लोग शामिल रहें।
विज्ञापन