फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Two bike collides on highway, two including Railway engineer

हाईवे पर टकराईं बाइक, रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत

Fri, 01 Dec 2017 11:55 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 01 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two bike collides on highway, two including Railway engineer
रोते बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हाईवे पर आमने-सामने से बाइक की टक्कर में रेलवे इंजीनियर समेत दो की मौत हो गई जबकि दूसरा रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया है। घटना के समय दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों के सिर व सीने में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन



भरतकूप-बदौसा के बीच रेल गेट नंबर 778 में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलीं। जिस पर मुख्यालय स्टेशन से सीनियर सेक्शन इंजीनियर नगरा झांसी निवासी सर्वेंदरजीत सिंह (59) व उनके साथ बांदा निवासी रेलकर्मी रामानंद पटेल के साथ बाइक से ही रवाना हो गए।
विज्ञापन


जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के खुटहा के पास हाईवे पर पहुंची तो सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दूसरी बाइक सवार सेमरियाचरणदासी सरैंया निवासी राजा गौतम  भी गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगोें ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सर्वेंदरजीत सिंह व राजा गौतम की मौत हो गई जबकि रामानंद को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया है।


मृतक सर्वेंदर सिहं के एक पुत्र एक पुत्री है जबकि दूसरे मृतक राजा गौतम की एक साल पूर्व शादी हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed