फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   trucks encrochment in manduadih region,always be risky

ट्रकों के मकड़जाल में मंडुवाडीह, हर वक्त हादसे की आशंका

Thu, 15 Dec 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
trucks encrochment in manduadih region,always be risky
मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते जूझना पड़ता है जाम से - फोटो : अमर उजाला

 मंडुवाडीह थाना और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते पूरे मंडुवाडीह इलाके की सड़कों और पटरियों पर अराजक तरीके से ट्रक का कब्जा रहता है। इसके चलते चांदपुर चौराहा से बौलिया तिराहा व मंडुवाडीह थाना मार्ग पर और लहरतारा चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा मार्ग तक रोजाना जाम की स्थिति बनी ही रहती है।

विज्ञापन

मगर, इन दिनों शहर भर की यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद में जुटे पुलिस महकमे का ध्यान मंडुवाडीह क्षेत्र की समस्या की ओर नहीं जाता है और ट्रकों की अराजकता का सिलसिला जारी है। मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर शिवदासपुर मोड़ के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र अमन सिंह की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी जबकि पीछे बैठी उसकी चचेरी बहन मनीषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद बुधवार को मंडुवाडीह चौराहा से लहरतारा चौराहा तक पुलिस सक्रिय दिखी लेकिन बौलिया तिराहा से चांदपुर चौराहा तक सड़क और इसकी दोनों तरफ की पटरियों पर ट्रकों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने का सिलसिला जारी रहा। यही नजारा चांदपुर चौराहा से मंडुवाडीह थाना मार्ग और डीरेका के पिछले गेट से ककरमत्ता-मंडुवाडीह मुख्य मार्ग से मिलने वाले रास्ते पर भी दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की मेहरबानी से मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण

पूर्व जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने अभियान चलाकर मंडुवाडीह बाजार में अतिक्रमण ध्वस्त कराया था और सड़क चौड़ी कराई थी। मगर, पुलिस की मेहरबानी से मंडुवाडीह बाजार की सड़क एक बार फिर संकरी हो गई। और तो और, थाने के सामने भी बेतरतीब तरीके से दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के चलते मंडुवाडीह चौराहा से मंडुवाडीह थाना तक रोजाना कई बार जाम लगता है।

थाने कस लें कमर लें तो लागू रहे नो इंट्री की व्यवस्था

नो इंट्री की व्यवस्था का सही तरीके से पालन हो इसके लिए जहां से शहरी सीमा की शुरुआत होती है उन थानों के थानेदारों और पुलिसकर्मियों को कमर कसनी होगी। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि रोहनिया, मंडुवाडीह, लोहता, शिवपुर, सारनाथ, कैंट, लंका, चौबेपुर, फूलपुर और चोलापुर थाने के थानेदार के साथ ही यहां के पुलिसकर्मी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें तो नो इंट्री के दौरान शहर में भारी मालवाहक वाहन किसी भी सूरत में जाने ही नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed