Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Transnasal scope to aid in early detection of esophageal cancer; NCI Jhajjar to procure it

भोजन नली के कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद करेगा ट्रांसनैसल स्कोप, बाढ़सा एनसीआई करेगा खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Transnasal scope to aid in early detection of esophageal cancer; NCI Jhajjar to procure it
फोटो 71: एनसीआई, बाढ़सा
बादली। बाढ़सा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) एम्स में गले और भोजन नली से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए अत्याधुनिक वीडियो ट्रांसनैसल इसोफैगोस्कोप खरीदा जाएगा। कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के लिए प्रस्तावित यह उपकरण चिकित्सकों को गले और भोजन नली के अंदरूनी हिस्सों को स्पष्ट रूप से देखने में मदद करेगा।
विज्ञापन

इससे संदिग्ध घाव, सूजन और कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने में सहूलियत मिलेगी। डॉक्टरों की माने तो वीडियो ट्रांसनैसल इसोफैगोस्कोप एक पतला और लचीला उपकरण होता है जिसे नाक के रास्ते गले तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

इसमें लगे कैमरे की मदद से अंदरूनी हिस्सों की तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। इससे चिकित्सक प्रभावित हिस्सों की बारीकी से जांच कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में सामान्यत बेहोशी की जरूरत नहीं पड़ती और कई मामलों में कम असुविधा के साथ जांच की जा सकती है। हालांकि जांच की प्रक्रिया मरीज की स्थिति और चिकित्सकीय जरूरत के अनुसार तय की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लक्षणों में उपयोगी होगी जांच
गले में लगातार खराश, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव और भोजन नली से संबंधित अन्य लक्षणों की जांच में यह उपकरण उपयोगी होगा। कैंसर की आशंका होने पर चिकित्सक जरूरत के अनुसार बायोप्सी या अन्य जांच कराने की सलाह भी दे सकते हैं। यह उपकरण कैंसर की पहचान में मदद करेगा, लेकिन केवल इसके इस्तेमाल से कैंसर की पुष्टि नहीं होती।
समय पर जांच से इलाज में मिलेगी मदद
तंबाकू और धूम्रपान का सेवन गले तथा भोजन नली के कैंसर के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल है। लगातार निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव या अन्य असामान्य लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। इस उपकरण की खरीद से एनसीआई के ईएनटी विभाग की जांच सुविधाएं मजबूत होंगी और चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

-----------------
वीडियो ट्रांसनैसल इसोफैगोस्कोप आने से जांच और निदान की क्षमता बढ़ेगी। इससे कैंसर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संस्थान लगातार अत्याधुनिक तकनीकों को जोड़ने पर काम कर रहा है, ताकि मरीजों को जांच और उपचार के लिए निजी एवं महंगे अस्पतालों में न जाना पड़े।
डॉ. समीर बख्शी, एनसीआई प्रमुख
फोटो 71: एनसीआई, बाढ़सा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed