फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   train tiket

अब खुर्जा जंक्शन स्टेशन से मिलेगा गोमती-संगम एक्सप्रेस का टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
अब खुर्जा जंक्शन स्टेशन से मिलेगा गोमती-संगम एक्सप्रेस का टिकट
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली गोमती और संगम एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट अब यात्रियों को प्लेटफार्म से मिलेंगे। इससे दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों के साथ ही हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। पिछले दो सालों से कोविड के चलते टिकट देने की व्यवस्था रद्द कर दी गई थी। केवल रिजर्वेशन के बाद ही ट्रेन में यात्रियों को सीट मिलती थी।

पिछले दो साल से ट्रेन में सफर करना दैनिक यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया था। ट्रेन में जाने के लिए लोगों के लिए रिजर्वेशन अनिवार्य था। दिल्ली और लखनऊ व अलीगढ़ जाने वाले हजारों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं खुर्जा जंक्शन से जाने वाले लोगों को पहले रिजर्वेशन जरूरी कराना होता था। वहीं सोमवार से रेलवे विभाग ने गोमती और संगम एक्सप्रेस के लिए प्लेटफार्म से टिक व्यवस्था शुुरू कर दी है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस और मेरठ से चलकर इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को तत्काल यात्रा के लिए रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा। दिल्ली-लखनऊ जाने वाले यात्री प्लेटफार्म से ही तुंरत टिकट प्राप्त कर सकेंगे। दैनिक यात्री राहुल कुमार ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों के लिए नए साल का तोहफा दिया है। यात्री सोनू कुमार ने बताया कि दो साल बाद रेलवे ने फिर से प्लेटफार्म पर टिकट देेने की व्यवस्था शुरू की है। यात्री आयुष कुमार ने बताया कि इससे पूर्व लखनऊ-दिल्ली जाने के लिए कई दिन पूर्व यात्रियों को आरक्षण कराना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed