फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   top level senior doctors submit application for post of PGI director

पीजीआई डायरेक्टर पद के लिए प्रोफेसरों के आने लगे आवेदन

Fri, 15 Apr 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Apr 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
top level senior doctors submit application for post of PGI director
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : file photo

पीजीआई में डायरेक्टर की पोस्ट के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। डायरेक्टर पद के लिए पीजीआई के अलावा एम्स सहित देश के अन्य संस्थानों के एक दर्जन से अधिक सीनियर प्रोफेसरों ने आवेदन पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। बताया जा रहा है कि आखिरी समय तक कई अन्य इंस्टीट्यूट से पत्र आ सकते हैं। पीजीआई के मौजूदा डायरेक्टर वाइके चावला का कार्यकाल अक्तूबर तक है।
विज्ञापन


पीजीआई के सूत्रों ने बताया है कि  आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से एम्स न्यू दिल्ली के सेंटर फार कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर सीएस प्रधान, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइसेंज के वाइस चांसलर प्रोफेसर राज बहादुर , शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के प्रोफेसर केपी चौधरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कांगड़ा स्थित डा. आरपी गवर्नमेंट मेडिकल कालेज, आईआईएसईआर मोहाली व पीजीआई के मेडिकल माइक्रोबायोलाजी के प्रोफेसर व एचओडी एके चक्रवर्ती, साइटोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर व एचओडी ए राजवंशी सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

इन नामों पर चल रही है चर्चा
डायरेक्टर की पोस्ट के लिए आवेदन करने वालों में इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर डा. अनिल भंसाली का नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा में है। स्टेम सेल और डायबिटीज के क्षेत्र में उनका काफी नाम है। इसके अलावा एडवांस आई सेंटर के प्रो. जगतराम, एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर डी कौल का नाम है। वे पीजीआई में नेशनल साइंस एकेडमी के एक मात्र फेलो हैं।

मनोचिकित्सा विभाग  के एचओडी प्रोफेसर अजीत अवस्थी, डिपार्टमेंट आफ ओटोलेरिजोलाजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट आफ ओरल हेल्थ साइंसेज के एचओडी प्रोफेसर के गाबा, जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के जीआर वर्मा, प्रोफेसर केएलएन राव, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एके गुप्ता सहित अन्य उम्मीदवारों के भी अप्लाई करने की चर्चा है।

पीएमओ दफ्तर फाइनल करेगा नाम
पीजीआई के सूत्रों ने बताया है कि 20 अप्रैल को सभी उम्मीदवारों के पत्रों की गहन जांच की जाएगी। तय मानदंडों पर जो एप्लिकेशन खरी उतरेगी उसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भेज दिया जाएगा। स्क्रीनिंग के बाद मंत्रालय के स्तर पर सर्च सलेक्शन कमेटी बनाई जाएगी।


सर्च सलेक्शन कमेटी टॉप थ्री के नाम फाइनल करेगी। उसके बाद तीनों को इंटरव्यू के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा। आखिरी नाम गवर्ननिंग बाडी तय करेगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेेंगे। नाम फाइनल होने के बाद फाइल पीएमओ दफ्तर जाएगी। वहां से नाम फाइनल होने के बाद पीजीआई डायरेक्टर के नाम की घोषणा की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed