फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tiping fees, jp company, garbage processing, garbage processing system, nagar nigam chandigarh

टिपिंग फीस को लेकर NGT में नगर निगम का शपथ पत्र

Sat, 13 Aug 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
tiping fees, jp company, garbage processing, garbage processing system, nagar nigam chandigarh
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
नगर निगम ने शुक्रवार को एनजीटी में शपथ पत्र दाखिल कर कहा है कि कंपनी के साथ प्लांट लगाए जाने के दौरान ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ था कि प्लांट को किसी तरह की टिपिंग फीस दी जाएगी। निगम ने एनजीटी को कहा है कि जनहित में अगर कोर्ट चाहे तो टिपिंग फीस के भुगतान करने पर फैसला कर सकता है। मालूम हो कि पिछले माह जेपी कंपनी ने शहर का कूड़ा प्रोसेस करना बंद कर दिया था। बाद में एनजीटी के निर्देश पर कंपनी ने प्लांट खोला था, लेकिन टिपिंग फीस के मामले में नगर निगम को जवाब देने को कहा था। शुक्रवार को निगम ने शपथ पत्र दाखिल कर यह जवाब दिया है। अब सुनवाई की अगली तारीख 26 अगस्त तय हुई है। जेपी कंपनी ने नगर निगम को कहा है कि उनकी वित्तीय हालत ठीक नहीं है। बिना टिपिंग फीस के प्लांट नहीं चल सकता।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर निगम ने सदन में पिछले माह 29 जुलाई को तय किया था कि 100 टन कूड़ा प्लांट प्रोसेस नहीं कर रहा है, अगर जेपी कंपनी डड्डूमाजरा के प्लांट को अपग्रेड कर देता है तो निगम उस अतिरिक्त कूड़े को प्रोसेस करने के बदले में टिपिंग फीस देने को तैयार है। मालूम हो कि अभी शहर में रोजाना 350 टन कूड़ा आता है, जिसमें प्लांट 250 टन कूड़ा प्रोेसेस करता है। जबकि 100 टन कूड़ा सीधा डंपिंग ग्राउंड में जाता है। जो कि डड्डूमाजरा के लोगों के लिए दुर्गंध का कारण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed