फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three seats, 11 lakh 32 thousand voters

तीन सीटें, 11 लाख 32 हजार मतदाता

Thu, 05 Jan 2017 01:08 AM IST
भदोही
भदोही Updated Thu, 05 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three seats, 11 lakh 32 thousand voters
तीन सीटें, 11 लाख 32 हजार मतदाता
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन विभाग की गतिविधियां तेज हो गईं हैं। चुनाव के सातवें चरण में जिले की तीन विधानसभाओं के लिए होने वाले चुनाव में 11 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 698 मतदान केंद्रों के 1169 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 2014 में जहां 1098 बूथों पर वोट डाले गए थे, वहीं अबकी बार 1169 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों विधानसभाओं में 15 हजार युवा वोटर अपने चहेते प्रत्याशी का भाग्य तय करेंगे।
विज्ञापन

       
निर्वाचन आयोग ने बुधवार को सूबे के चुनाव की घोषणा कर दी। जिले की तीन विधानसभाओं पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके चलते मतदान में अब दो माह का समय बचा हुआ है। कई बार मतदाता पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन भी हो गया। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिले के ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा में 11 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञानपुर में एक लाख 98 हजार 284 पुरुष और एक लाख 61 हजार 384 महिला मतदाता समेत कुल तीन लाख 59 हजार 690 वोटर हैं। औराई विधानसभा में एक लाख 90 हजार 508 पुरुष, और एक लाख 52 हजार 232 महिला समेत कुल तीन लाख 42 हजार मतदाता हैं, जबकि भदोही में पुरुष दो लाख 26 हजार 842, महिला एक लाख 85 हजार 556 समेत कुल चार लाख 12 हजार 423 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों विधानसभाओं में 18 से 19 साल के 15 हजार युवा मतदाता भी शामिल हैं। मतदान के लिए जिले में बनाए गए 698 मतदान केंद्रों के 1169 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गत दो वर्षों में चलाए गए अभियान के दौरान 1500 से अधिक मतदाता वाले 71 नए बूथ बनाए गए हैं। तीनों विधानसभाओं में 37 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed