फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three people quarantined after the death of a relative of Corona positive

कोरोना पॉजिटिव की रिश्तेदार की मौत के बाद गए तीन लोग क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people quarantined after the death of a relative of Corona positive
छतारी। अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव कारोबारी की मौत के बाद पगड़ी में शामिल होने गए कस्बे के दंपत्ति समेत तीन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अलीगढ़ में कारोबारी की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम कार्यवाही की। अलीगढ़ जनपद में रियल स्टेट कारोबारी की कुछ दिन पूर्व तबियत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनकी मौत हो गई थी। उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिश्तेदारी होने के कारण मौत के बाद पगड़ी में शामिल होने के लिए छतारी कस्बे के मोहल्ला गोपाल गंज निवासी दंपत्ति और उनका नौकर अलीगढ़ गया था। वापस लौटने के बाद जानकारी मिलने पर एसडीएम वेदप्रिय आर्य के निर्देश पर स्वास्थ्यविभाग की टीम ने तीनों को क्वारंटीन के लिए शिकारपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed